Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने काले कृषि कानूनों के विरोध में अपने आवास पर फहराया काला झंडा

प्रधानमंत्री से अपील-अपने अहं का त्याग कर किसानों की मांगों को माने

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD, Protest, Agitation, Farm Laws, Farmer Bills, Farmers Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 26 May 2021

Last updated on: May 26, 2021, 00:00 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अपने आवास तेजा खेड़ा फार्म पर काला झंडा फहरा कर संयुक्त किसान संघर्ष समिति द्वारा घोषित काला दिवस मनाया। इनेलो के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप अपने आवास एवं दफ्तर पर काला झंडा फहराया।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि वो अपने अहं का त्याग कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की मांगो को मान ले। आज देश कोरोना महामारी जैसी भयंकर विपदा से जूझ रहा है। लोगों के इलाज के लिए स्वस्थ सुविधाओं का अकाल है जिस कारण से मौतों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते जनता में भय का माहौल है। देश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। देश आज वितिय संकट से गुजर रहा है, छोटे उद्योग बंद हो गए हैं, बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। ऐसे में अन्नदाता ही एक ऐसी उम्मीद है जो देश को बचा सकता है। अन्नदाता घर-बार और खेत छोडक़र केंद्र की भाजपा सरकार के गलत फैसलों की वजह से दिल्ली के टीकरी, सिंघु और यूपी के गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन करने पर मजबूर है। किसान हमारे देश की रीढ है जो दिन रात मेहनत करके पुरे देश के लोगों का पेट भरता है इसलिए अन्नदाता की अनदेखी किसी भी तरह से ठीक नहीं है। उन्होनें कहा कि अभी भी समय है जब देश के प्रधानमंत्री को अपने राजधर्म का पालन करते हुए तीनों काले कृषि कानूनों को खत्म कर देना चाहिए ताकि किसानों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके और किसान आंदोलन समाप्त कर खुशी-खुशी अपन घरों को लौट सकें।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Protest , Agitation , Farm Laws , Farmer Bills , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD