Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

राणा सोढी द्वारा मोहाली का अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित

स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी की याद में प्रतिमा स्थापित की जायेगी

 Rana Gurmit Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Padma Shri Balbir Singh Senior, Mohali International Hockey Stadium, Olympian Balbir Singh Senior International Hockey Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 May 2021

प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर आज मोहाली के हॉकी स्टेडियम में औपचारिक श्रद्धाँजलि समारोह करवा के यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम उनको समर्पित किया गया।पंजाब के खेल, युवा सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी थी और उनकी तरफ से यह हॉकी स्टेडियम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित किया गया। अब स्टेडियम को ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनैशनल हॉकी स्टेडियम’ के तौर पर जाना जायेगा।राणा सोढी ने इस मौके पर ऐलान किया कि कोविड की स्थिति में सुधार होने पर इस स्टेडियम में महान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की याद में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामैंट करवाया जायेगा। बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह ने खेल मंत्री को स्नेह भावना के तौर पर प्रिंसिपल सरवन सिंह के द्वारा लिखी पुस्तक गोल्डन गोल भी भेंट की।खेल मंत्री ने बताया कि खेल विभाग राज्य के हुनरमंद खिलाडिय़ों के लिए इस महान खिलाड़ी के नाम पर स्कालरशिप की शुरूआत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि श्री बलबीर सिंह सीनियर की याद में स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर एक प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी। खेल मंत्री ने महान खिलाड़ी की याद में पौधे भी लगाए।जिक्रयोग्य है कि बलबीर सिंह सीनियर ने तीन बार ओलम्पिक चैंपियन बनने के लिए भारतीय हॉकी टीम में अहम भूमिका निभाई और आज तक कोई भी उनका ओलम्पिक फाईनल का रिकार्ड तोड़ नहीं सका है। उन्होंने 1952 के ओलम्पिक खेल के फाईनल में पाँच गोल दागे जिसमें भारत ने नीदरलैंड पर 6-1 से जीत दर्ज की।बलबीर सिंह सीनियर वर्ष 1975 के विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर थे। उन्होंने खेल विभाग, पंजाब के डायरैक्टर के तौर पर सेवाएं निभाईं और नौजवानों को खेल जगत की तरफ उत्साहित किया। पंजाब सरकार ने इस महान खिलाड़ी को साल 2019 में महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड के साथ सम्मानित किया था।इस मौके पर चार ओलम्पियन खिलाड़ी रजिन्दर सिंह सीनियर, रजिन्दर सिंह जूनियर, अजीत सिंह और प्रभजोत सिंह और सचिव, खेल राज कमल चौधरी, डायरैक्टर डीपीएस खरबन्दा और ज्वाइंट डायरैक्टर करतार सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Padma Shri Balbir Singh Senior , Mohali International Hockey Stadium , Olympian Balbir Singh Senior International Hockey Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD