Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मॉडर्ना के बाद फाइजऱ ने भी सीधे टीके भेजने सम्बन्धी पंजाब की माँग की ना-मंज़ूर : विकास गर्ग

कम्पनी ने कहा, सिफऱ् फेडरल सरकारों के साथ ही समझौता किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

मॉडर्ना के बाद एक और कोविड टीका निर्माता फाइजऱ ने पंजाब को सीधे टीके भेजने से इन्कार कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा पहुँच करने के बाद ‘फाइजऱ’ ने राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने सम्बन्धी पंजाब सरकार की असाधारण कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अपनी नीति के अनुसार वह सिफऱ् भारत सरकार के साथ ही समझौता कर सकते हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए स्टेट नोडल अफ़सर और सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी श्री विकास गर्ग ने बताया कि फाइजऱ ने अपने जवाब में कहा ‘‘फाइजऱ राष्ट्रीय टीकाकरण प्रोग्राम के लिए अपना कोविड-19 टीका सप्लाई करने के लिए विश्व भर की फेडरल सरकारों के साथ काम कर रही है। इस समय हमारे सप्लाई समझौते राष्ट्रीय सरकारों और सुपरा-राष्ट्रीय संगठनों के साथ हैं जो $खुराकों के वितरण और देश के अंदर लागू करने सम्बन्धी फ़ैसले उपयुक्त स्वास्थ्य अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के आधार पर लेती हैं। यह पहुँच फाइजऱ ने पूरी दुनिया में अपनाई है।’’श्री गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा राज्य में जल्द टीकाकरण यकीनी बनाने के लिए सभी संभावित स्रोतों से टीकों की खरीद के लिए विश्वव्यापी टेंडर तय करने की संभावनाओं का पता लगाने सम्बन्धी निर्देश पर अमल करते हुए सभी टीका निर्माताओं को अलग-अलग कोविड टीकों की सीधी खरीद के लिए संपर्क किया गया था, जिनमें स्पूतनिक वी, फाइजऱ, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन शामिल थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी भी स्पूतनिक वी और जॉनसन एंड जॉनसन से सकारात्मक जवाब की उम्मीद कर रही है।जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार पिछले तीन दिनों में टीके की उपलब्धता न होने के कारण पहले और दूसरे पड़ाव के लिए टीकाकरण बंद करने के लिए मजबूर था। राज्य में टीकों की कमी को पूरा करने के लिए और टीके खरीदने के लिए सभी यत्न किए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा अब तक टीकों की 45.3 लाख से कम $खुराकें मिली हैं।

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Vikas Garg , Moderna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD