Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

टीका निर्माता ‘मॉडरना’ ने सीधे टीके भेजने संबंधी पंजाब की माँग को अस्वीकार किया: विकास गर्ग

कम्पनी ने कहा, वह सिर्फ भारत सरकार के साथ ही समझौता करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 May 2021

Last updated on: May 23, 2021, 00:00 IST

कोविड टीकों के निर्माता में से एक ‘मॉडरना’ ने पंजाब सरकार को सीधे टीके भेजने से इन्कार कर दिया है क्योंकि उनकी नीति के अनुसार वह सिर्फ भारत सरकार के साथ ही समझौता कर सकते हैं न कि किसी राज्य सरकार या निजी पक्ष के साथ।यह जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए पंजाब के स्टेट नोडल अधिकारी और सीनियर आई.ए.एस. अधिकारी श्री विकास गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा राज्य में जल्द टीकाकरण यकीनी बनाने के लिए सभी संभावित स्रोतों से टीकों की खरीद के लिए विश्वव्यापी टैंडर तय करने की संभावनाओं का पता लगाने संबंधी निर्देश पर अमल करते हुए सभी टीका निर्माताओं से अलग-अलग कोविड टीकों की सीधी खरीद के लिए सम्पर्क किया गया था। यह सम्पर्क स्पूतनिक वी, फाईजर, मॉडरना और जॉनसन एंड जॉनसन के साथ किया गया परन्तु अभी तक सिर्फ मॉडरना द्वारा ही जवाब आया है।

स्टेट नोडल अधिकारी श्री गर्ग ने कहा कि अब तक सिर्फ मॉडरना से आए जवाब में कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता करन से इन्कार कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह सिर्फ भारत सरकार के साथ ही समझौता कर सकते हैं।जिक्रयोग्य है कि राज्य सरकार पिछले तीन दिनों में पहले और दूसरे चरण के लिए टीकाकरण बंद करने के लिए मजबूर था। राज्य में टीकों की कमी को पूरा करने के लिए और टीके खरीदने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा अब तक टीकों की 44 लाख से कम खुराकें मिलीं हैं।श्री गर्ग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा तीसरे चरण (18-44 उम्र वर्ग) के लिए की गई अलॉटमेंट के अनुसार राज्य सरकार सिर्फ 4.2 लाख की खुराक ही खरीद पाई है जिसमें कल प्राप्त की गई 66,000 खुराकें भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि कुल 3.65 लाख टीकों का प्रयोग पहले ही किया जा चुका है और अब तक सिर्फ 64000 ही प्रयोग के लिए बचे हैं।

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Vikas Garg , Moderna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD