Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राजस्व अधिकारियों को उनकी पात्रता के अनुसार वाहन किराए पर लेने की अनुमति : गुरप्रीत सिंह कांगड़

पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से सम्पन्न की जाएगी

Gurpreet Singh Kangar, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2021

Last updated on: May 21, 2021, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया कि राजस्व अधिकारियों को उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी उपयोग के लिए वाहन किराए पर लेने की अनुमति दी जाएगी।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह तथ्य सामने रखा कि केवल 10 प्रतिशत तहसीलदार / नायब तहसीलदार कार्यालयों के पास ही सरकारी वाहन हैं जबकि बाकी अपनी ड्यूटी करने के लिए अपने स्वयं के वाहनों का उपयोग  कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड ड्यूटी उनके काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए सरकारी वाहन अनिवार्य हैं। इस पर मंत्री ने भी उनकी मांग का सकारात्मक रूप में जवाब दिया।मंत्री ने यह कहते हुए कि राज्य के राजस्व अधिकारी अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने नियमित कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त कोविड-19 कर्तव्यों का भी पालन कर रहे हैं और उनकी जायज़ मांगों को पूरा किया जाना चाहिए, उन्होंने एफसीआर को वाहनों को किराए पर लेने के प्रस्ताव पर विचार करने का निर्देश दिया।इस दौरान सदस्यों ने ऑन ड्यूटी एग्ज़ीक्यूटिव मेजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि कई बार हमें संवेदनशील / गैर संवेदनशील / नियमित ड्यूटी करते हुए हुडदंगी तत्वों का सामना करना पड़ता और पुलिस के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा करना व्यावहारिक रूप से हमेशा संभव नहीं होता है।राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी के साथ एक सुरक्षा गार्ड के होने का विचार व्यावहारिक नहीं है; हालाँकि, डीजीपी पंजाब के साथ यह मामला उठाया जाएगा कि प्रत्येक तहसील / उप तहसील में ज़रूरत अनुसार एक पुलिसकर्मी तैनात किया जाए जो तहसीलदार / नायब तहसीलदार के साथ फील्ड में मौजूद रहेगा।

पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदेव सिंह धाम ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय, अर्ध-न्यायिक प्रकृति के निर्णय पुलिस / विजीलेंस जांच के अधीन नहीं होने चाहिए; राजस्व विभाग अपीलीय प्राधिकारी होने के नाते मामलों की समीक्षा कर सके और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक कार्रवाई कर सके। मंत्री ने उनकी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि राजस्व विभाग अपने अधिकारियों के साथ है और सही तरीके से लिए गए हर निर्णय का समर्थन करेगा।एसोसिएशन ने विभाग के पुराने नियमों को लागू रहने देने की भी मांग की, जिसके अनुसार संबंधित अधिकारी को पदोन्नति के बाद न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ विभागीय परीक्षा पास करनी होती थी, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 66 प्रतिशत कर दिया गया है जैसा कि आईएएस अधिकारियों के मामले में है। उन्होंने परीक्षा पैटर्न को लंबे सब्जेक्टिव प्रश्न / उत्तर के स्थान पर ऑब्जेक्टिव टाइप (एमसीक्यू) में बदलने के लिए भी कहा। उनकी इस मांग को जायज मानते हुए मंत्री ने विभाग से विभागीय पदोन्नति परीक्षा पैटर्न और पास प्रतिशत में संशोधन की संभावना पर गौर करने को कहा।इस दौरान, श्रीमति विनी महाजन मुख्य सचिव पंजाब ने भी उनकी जायज़ मांगों का समर्थन किया। श्रीमति विनी महाजन ने रवनीत कौर एफसीआर और मनवेश सिद्धू सचिव राजस्व के साथ राजस्व अधिकारियों के मौजूदा मुद्दों को हल करने के लिए बैठक में भाग लिया ताकि वे अपनी चल रही आंशिक हड़ताल वापस ले सकें और जल्द से जल्द अपनी एग्ज़ीक्यूटिव मेजिस्ट्रियल ड्यूटियां और न्यायालय कार्य निभाना फिर से शुरू कर सकें।उन्होंने लीगल लीटरेटस की भर्ती द्वारा राजस्व विभाग को मज़बूत करने की ज़रूरत दोहराई ताकि अदालत के काम में राजस्व अधिकारियों की सहायता की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि कोविड की स्थिति में सुधार आने से ही पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया को तेज़ी के साथ सम्पन्न किया जायेगा। उन्होंने एनजीडीआरएस व्यवस्था के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बढिय़ा कम्प्यूटर / इन्टरनेट कनेक्टीवीटी / क्लाउड स्पेस की ज़रूरत का सुझाव भी दिया। मुख्य सचिव ने एफ.सी.आर को कहा कि राजस्व अधिकारियों पर आतिथ्य या किसी अन्य खर्चों का बोझ पड़े और आकस्मिक खर्चों को पूरा करने के लिए हर तहसील में विशेष फंड प्रदान कारने की संभावना की तलाशने की हिदायत की। अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए, मुख्य सचिव ने बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले राजस्व अधिकारियों की उचित सिफ़ारिश / प्रशंसा करने का सुझाव भी दिया।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD