Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

कोविड से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए

एमसीएम ट्रस्ट की ओर से जिला प्रशासन को दिए 100 आक्सीजन सिलेंडर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Dharamshala, Dr Rajiv Saizal, Rakesh Prajapati, Coronavirus, COVID 19, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen,Oxygen Cylinders, Sputnik V, Oxygen Plants, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 19 May 2021

Last updated on: May 19, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 से निपटने के लिए अब स्वयंसेवी संस्थाएं तथा समाजसेवी भी सरकार और प्रशासन को मदद देने के लिए आगे आने लगे हैं। बुधवार को धर्मशाला में रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट मिलाप नैहरिया तथा डा विजय शर्मा के आग्रह पर मेहर चंद महाजन ट्रस्ट तथा विद्यार्थी ट्रस्ट की ओर से विवेक महाजन ने जिला कांगड़ा को कोविड-19 से निपटने  के लिए एक सौ आक्सीजन के सिलेंडर डीसी राकेश प्रजापति के माध्यम से भेंट किए।उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कोविड महामारी से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाजसेवी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौर में सरकार, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है तथा इसमें स्वयंसेवी लोगों का सहयोग मिलने से कोविड संक्रमितों के लिए बेहतर सुविधा देने में भी मदद मिलेगी।उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर समाज सेवी संस्थाएं अपना अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित कर रही हैं इससे समाज के अन्य लोगों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि धर्मशाला के जिला परिषद सभागर में आक्सीजन सिलेंडर का गोदाम भी स्थापित किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर रोगियों को उचित समय में आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा सकें। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भी कई समाज सेवी संस्थाएं कोविड रोगियों को भोजन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाने में भी अपना सहयोग सुनिश्चित कर रही हैं।बुधवार को ही यूएसए के दिनेश सेठी द्वारा 35-35 हजार के पांच आक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला प्रशासन को भेजे गए हैं जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, सचिव विजय ठाकुर तथा गजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए गए। इससे पहले भी कांगड़ा जिला के लिए कांगड़ा जिला के एक समाजसेवी व्यक्ति ने 83 लाख की दवाइयां, आक्सीमीटर जिला प्रशासन को भेंट किए गए थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Dharamshala , Dr Rajiv Saizal , Rakesh Prajapati , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , Sputnik V , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD