Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संकट की घड़ी में लोक सेवा से भागे एम्स बठिंडा के नर्सिंग स्टाफ ने अपने पेशे के साथ विश्वासघात किया : ओम प्रकाश सोनी

O P Soni, Om Parkash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar, AIIMS Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2021

Last updated on: May 19, 2021, 00:00 IST

कोविड माहामारी की दूसरी लहर के कारण पैदा हुई संकट की घड़ी में लोक सेवा से भागे एम्स बठिंडा के नर्सिंंग स्टाफ ने अपने पेशे के साथ दगा किया है। यह बात पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में कही।श्री सोनी ने कहा कि जब पूरी दुनिया इस संकट की घड़ी में डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता से इस घातक वायरस का मुकाबला कर रही है और आम लोग भी मानवता के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं तो उस समय एम्स बठिंडा से विशेष तौर पर रजिन्दर हस्पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए भेजे गए नर्सिंग स्टाफ द्वारा बिना वजह धरना लगाकर ज़िंदगी बचाने के लिए लड़ रहे लोगों की जान को खतरे में डाला है।उन्होंने कहा कि एम्ज बठिंडा में बीते समय में 400 स्टाफ नर्सों को भर्ती किया गया था और मौजूदा समय में एम्ज बठिंडा में स्तर 2 के 45 बैड और स्तर 3 के 20 बैड ही काम कर रहे थे, जिस कारण डायरैक्टर एम्ज बठिंडा ने भारत सरकार की मंजूरी से भर्ती से लेकर अब तक फुर्सत में बैठे तनख़्वाह ले रहे नर्सिंंग स्टाफ को 50-50 के ग्रुपों में राज्य के चार सरकारी मैडकिल कॉलेजों में ड्यूटी हेतु भेजने का फ़ैसला लिया था।

श्री सोनी ने कहा कि एम्ज बठिंडा से स्टाफ नर्सों के आने संबंधी सूचना मिलते ही ज़िला प्रशासन पटियाला द्वारा स्टाफ नर्सों के रहने का प्रबंध एक सरकारी महिला होस्टल में किया गया था परंतु जैसे ही सूचना मिली कि पुरुष नर्सिंग स्टाफ आ रहे हैं तो सोमवार शाम को इन नर्सिंग स्टाफ के रहने का प्रबंध प्रो.गुरसेवक सिंह सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज पटियाला के होस्टल में किया था और इन नर्सिंग स्टाफ के रहने के लिए सभी ज़रुरी प्रबंध जैसे कि होस्टल की साफ़ सफ़ाई, सैनीटाईजेशन, बाथरूमों की साफ़ शफाई और बैडिंग का प्रबंध होस्टल वार्डन द्वारा एस.डी.एम. पटियाला और प्रिंसिपल सरकारी मैडीकल कॉलेज और मैडीकल सुपरिडेंट की मौजूदगी में करवाया गया था और होस्टल मैस में बढ़िया खाने का भी प्रबंध किया गया था जिसकी गुणवत्ता ख़ुद प्रिंसिपल सरकारी मैडीकल कॉलेज और मैडीकल सुपरिडेंट द्वारा निर्धारित गई थी।उन्होंने कहा कि इन नर्सिंग स्टाफ की बाकी सभी पूरी की जाने वाली माँगों को भी साथ के साथ पूरा कर दिया गया था परंतु इनके द्वारा हर रूम में कूलर मुहैया करवाने और रजिन्दरा अस्पताल आने जाने के लिए एयर कंडीशनर बस और फ्रिज मुहैया करवाने की माँग पूरी करवाने के लिए ही शोर मचाया जा रहा था।उन्होंने कहा कि जब इनको बीते कल आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी के लिए ले जाया गया तो ये मेल नर्सिंग द्वारा कहा गया कि हमें पी.पी.ई किट पहनने नहीं आती और वार्ड में ड्यूटी के दौरान सैंपल लेने में भी असमर्थता ज़ाहिर की गई। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ बदतमीज़ी भी की गई।श्री सोनी ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि इन स्टाफ नर्सों द्वारा किसी राजनैतिक साजिश का हिस्सा बनते हुए इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है जिस कारण इन अनजान और अनुशासनहीन मेल नर्सिंग स्टाफ को तुरंत वापस भेजा जा रहा है।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar , AIIMS Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD