Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश व उसकी जनता के गुनहगार : धूमल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 06 Apr 2014

Last updated on: Apr 06, 2014, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने आज भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में डिडवीं टिक्कर, ताल व धनवी में जनसभाओं को सम्बोधित किया। प्रो0 धूमल ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश व उसकी जनता के गुनहगार है। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए उन्होनें हमेशा प्रदेश के विकास में अड़ंगे लगाए थे। वह जानबूझकर केन्द्रीय कांग्रेसी मंत्रियो पर दबाव बनाकर हिमाचल को मिलने वाली केन्द्रीय सहायता में कटौती करते थे, ताकि प्रदेश विकास की राह पर आगे न बढ़ सके। प्रो0 धूमल ने कहा कि हिमाचल के प्रति वीरभद्र सिंह का सबसे बड़ा पाप प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज को खत्म करते समय उनकी चुप्पी है। जब केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के औद्योगिक पैकेज को खत्म किया, वीरभद्र सिंह इस अन्याय के खिलाफ लडऩे के बजाए राजनैतिक पूर्वाग्रह के चलते चुपचाप इस कटौती के समर्थक बने रहे। 

वीरभद्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए कभी हिमाचलों के हितों की पैरवी नहीं की। उनके समय रेलवे नेटवर्क में कोई वृद्धि नहीं हो पाई और इम्पोर्ट डयूटी न लगाकर प्रदेश के सेब उत्पादकों के साथ भी धोखा किया। धूमल ने कहा कि चाहे केन्द्र की सरकार हो या हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा गरीबों के हितों पर कुठाराघात कांग्रेस ने किया है। महंगाई की असली जड़ कांग्रेस की कुनीतियां है क्योकि जब जब कांग्रेस सत्ता में आती है महंगाई बढ़ती है और भाजपा के सत्ता में आने पर महंगाई का नामो निशान मिट जाता है। उन्होनें कहा कि नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने पर जहां महंगाई का नामो निशान खत्म हो जाएगा वहीं निश्चितरूप से हिमाचल के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। वर्तमान सरकार को प्रदेश के इतिहास की सबसे भ्रष्टतम सरकार करार देते हुए प्रो0 धूमल ने कहा कि इस सरकार ने मात्र डेढ़ साल में भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। वीरभद्र सिंह के उपर आक्रमण करते हुए उन्होनें कहा कि भाजपा के विकास कार्यों में भी उन्हें भ्रष्टाचार दिखता है जबकि स्वयं के भ्रष्टाचार के ठोस सबूतों के मामलों पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं।

उन्होनें मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वीरभद्र सिंह में दम है तो भाजपा द्वारा राज्यपाल को सौंपी गई चार्जशीट पर जांच करवाऐं। मात्र एक महीने में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और वीरभद्र सिंह एक महीने के पश्चात ही सलाखों के पीछे नजर आऐंगे। धूमल ने कहा कि उन्होनें हमेशा एक समान विकास को अधिमान दिया है। उनके शासनकाल में ऐसा कोई वर्ग नहीं था जिसके विकास के लिए योजनाऐं नहीं बनी। खेलों के विकास के लिए उन्होनें अभूतपूर्व प्रयत्न किए और वीरभद्र सिंह को यह प्रयास रास नहीं आए क्योंकि वह राजे रजवाड़ों की तरह प्रदेश की जनता को पिछड़ी और गरीब रखना चाहते थे ताकि उनका राज निर्बाद रूप से चलता रहे।     इन जनसभाओं में बहुत से सेवानिवृत लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिसमें राजकुमार शर्मा, देशराज पटियाल, जानकी दास, जगदीश चंद, राजेश कुमार, अमर चंद इत्यादि उल्लेखनीय है। इन सभी का स्वागत करते हुए प्रो0 धूमल ने कहा कि भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है और इस संसदीय क्षेत्र में भारी मतों से भाजपा विजयी होगी। इस अवसर पर उनके साथ संसदीय प्रभारी श्री प्रवीण शर्मा, प्यारे लाल शर्मा,कमलेश कुमारी, बलदेव धीमान, प्रदीप कटोच, सुरेश सोनी आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: prem kumar dhumal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD