Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब सरकार की ओर से कंडी क्षेत्र के विकास के लिए 42.79 करोड़ रुपए मंजूर : सुंदर शाम अरोड़ा

कंडी इलाकों में मैडिकल शिक्षा, वाटर सप्लाई व सैनीटेशन, बुनियादी ढांचा, कृषि क्षेत्र में होगा रिकार्डतोड़ विकास

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, Dr. Raj Kumar Chabbewal, Apneet Riyait, Sangat Singh Giljian, Pawan Kumar Adia, Arun Dogra, Indu Bala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से होशियारपुर जिले के कंडी क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 42.79 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिनमें इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, कृषि व अन्य जरुरी सुविधाओं की स्थापना को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार की ओर से यह फंड जारी होने से जिले के सभी कंडी क्षेत्रों की नुहार बदल जाएगी व इन क्षेत्रों के निवासियों को आने वाली समस्याओं के खात्मे के साथ-साथ जरुरी हर सुविधा यकीनी बनाई जाएगी। एम.एल.ए डा. राज कुमार चब्बेवाल सहित कंडी क्षेत्र के विकास संबंधी बातचीत करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जिले से संबंधित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य  व शिक्षा क्षेत्र में जरुरी काम करवाने के साथ-साथ कंडी क्षेत्रों में पीने वाले साफ पानी की जरुरत मुताबिक उपलब्धता को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंडी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती के अंतर्गत लिंक सडक़ों, पहुंच मार्गों, पुलों आदि के निर्माण के साथ-साथ नए टूरिस्ट सैंटर भी तैयार किए जाएंगे। इसके साथ-साथ कंडी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के अंतर्गत स्माल स्केल व घरेलू उद्योगों को उत्साहित किया जाएगा।

सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मंजूर 42.79 करोड़ रुपए में से होशियारपुर से संबंधित कंडी क्षेत्रों के लिए 456.57 लाख रुपए, शाम चौरासी के लिए 40 9.50 लाख रुपए, चब्बेवाल के लिए  424.05 लाख रुपए, दसूहा के कंडी क्षेत्रों के लिए 1059.90 लाख रुपए, उड़मुड़ टांडा के लिए 232.78 लाख रुपए, गढ़शंकर के लिए 686.78 लाख रुपए व मुकेरियां के लिए 1009.42 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के कंडी क्षेत्रों के विकास के लिए शुरु किए गए प्रोग्राम के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कृषि व सहायक धंधों को भी बल मिलेगा।डा. राज कुमार चब्बेवाल ने पंजाब सरकार व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फंड कंडी क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही कई परेशानियों का हल कर देंगे व उनके जीवन स्तर और सुलभ हो जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे।इस दौरान मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार व हल्का उड़मुड़ से विधायक संगत सिंह गिलजियां, शाम चौरासी से विधायक पवन कुमार आदिया, दसूहा से विधायक अरुण डोगरा, मुकेरियां से विधायक इंदू बाला ने पंजाब सरकार की ओर से कंडी क्षेत्र में विकास के मद्देनजर 42.79 करोड़ रुपए मंजूर करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि कंडी क्षेत्रों में लंबे समय से होने वाले कार्य जल्द संपन्न होंगे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Dr. Raj Kumar Chabbewal , Apneet Riyait , Sangat Singh Giljian , Pawan Kumar Adia , Arun Dogra , Indu Bala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD