Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंचायतों के सहयोग से गांवों में कोरोना पर पाई जाएगी फतेह : सुंदर शाम अरोड़ा

मुख्य मंत्री की ओर से 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों को 10 लाख की ग्रांट की घोषणा प्रशंसनीय

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, Dr. Raj Kumar Chabbewal, Apneet Riyait, Sangat Singh Giljian, Pawan Kumar Adia, Arun Dogra, Indu Bala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रहे कोरोना वायरस पर फतेह पाने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  की ओर से गांवों के निवासियों से मांगे सहयोग के दौरान आज यहां उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पंचायतों के सहयोग से कोविड-19 के फैलाव को पूरी तरह रोकेगी।मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों की पंचायतों व सरपंचों को आनलाइन संबोधन के लिए रखे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के बैठक हाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों में फैल रहे कोरोना वायरस को सभी के संयुक्त प्रयासों व कोविड निर्देशों का मुकम्मल पालन कर रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों की ओर से कोरोना की पहली लहर के दौरान भी वायरस की रोकथाम के लिए अहम प्रयास किए गए हैं व अब दोबारा पंचायतें मिशन फतेह को पूरी तरह कामयाब करने के लिए डट गई हैं ताकि गांवों के निवासी इस वायरस की चपेट में न आएं।होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से गांवों में चलाए जागरुकता अभियान के बारे में बातचीत करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज जरुरत है कि सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, धार्मिक व समाज सेवी संस्थाएं व यूथ क्लब मिशन फतेह में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को इस वायरस से बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने बताया कि गांवों जरुरी दवाईयों व टीकाकरण कैंपों का विशेष प्रबंध किया जा रहा है, जिसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए।मुख्य मंत्री की ओर से 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाले गांवों के लिए 10 लाख रुपए विशेष ग्रांट के तौर पर देने की प्रशंसा करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि लोगों को डर व वहम में न पड़ते हुए टीकाकरण करवाना चाहिए।विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने इस मौके पर गांवों के लोगों को पुरजोर अपील करते हुए आह्वान किया कि योज्य लाभार्थी जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन लगवाएं जो कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के समय बहुत अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके गांवों में ही वैक्सीन लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इस समय गांवों में बन रहे हालात के मद्देनजर सभी को अपना बनता फर्ज निभाते हुए हिदायतों के पालन में किसी किस्म की लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, ए.डी.सी(विकास) हरबीर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस आदि मौजूद थे।

जागरुकता कैंप, टीकाकरण व हिदायतों का मुकम्मल पालन मुख्य प्राथमिकता : सुरजीत कौर

गांवों में आनलाइन प्रोग्राम के माध्यम से जागरुकता अभियान की शुरुआत के मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अपने विचार सांझे करते हुए ब्लाक माहिलपुर के गांव सारंगवाल की सरपंच सुरजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी स्वास्थ्य निर्देशों को गांव में पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में लोगों को कोरोना से जागरुक करने के लिए 3 कैंप लगाए जा चुके हैं व अब  तक 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि रात के समय ठीकरी पहरे के साथ-साथ दिन के समय भी बाहरी आवागमन पर जरुरी कारण पूछा जाता है ताकि कोरोना से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि गांव वासी भी कोविड वैक्सीन के प्रति जागरुक व उत्साहित करने के साथ-साथ आशा वर्करों को मिली विशेष कोविड केयर किट जरुरत पडऩे पर प्रयोग की जा सकती  है।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Dr. Raj Kumar Chabbewal , Apneet Riyait , Sangat Singh Giljian , Pawan Kumar Adia , Arun Dogra , Indu Bala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD