Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने के लिए संत समाज को एकजुट होना होगा-आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी

कोरोना को समाप्त करने के लिए संतों ने श्री दक्षिण काली की पूजा अर्चना

Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) , 12 May 2021

Last updated on: May 12, 2021, 00:00 IST

तीनो वैष्णव अखाड़ों के श्रीमहंतों ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महाण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भेंटवार्ता की। भेंटवार्ता करने आए अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों का स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने फूलमाला पहनाकर व मां की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया। सभी संतों ने श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना कर मां दक्षिण काली से कोरोनेा महामारी समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने के लिए संत समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि देश पर जब भी कोई संकट आया है तो संत समाज ने आगे बढ़कर सरकार व समाज की मदद की है। आज पूरा देश कोरोना महामारी से पीडि़त है। कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। हजारों लोगों की मौत भी कोरोना की दूसरी लहर में हो चुकी है। जो कि बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों यज्ञ हवन आदि से कोरोना समाप्त होगा। यज्ञ हवन आदि धार्मिक अनुष्ठानों से मनुष्य में सकारात्मक विचारों का उदय होता है। जिससे किसी भी बीमारी को आसानी से हराया जा सकता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह दिन रात कोरोना से निपटने के उपाय करने में जुटे हैं। ऐसे में प्रत्येक देशवासी को सरकार की गाइड लाईन का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का सहयोग करना चाहिए। श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के हाथों का मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव ही विश्व कल्याण की कामना करता है। विश्वव्यापी कोरोना महामारी अवश्य ही मां गंगा की कृपा से समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी को मिलजुल कर कोरोना की जंग में अपनी हिस्सेदारी निभानी है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना समाप्ति में अपना सहयोग करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक क्रियाकलाप हवन यज्ञ की अग्नि अवश्य ही कोरोना को देश से भगाएगी। पुन: देश खुशहाली की और लौटेगा। श्रीपंच दिगम्बर अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णदास नगरिया महाराज व श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज ने कहा कि कोरोना रोगियों को धैय बनाए रखना चाहिए। राज्य की सरकार कोरोना रोगियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना को साहस व धैर्य रखकर ही पराजित किया जा सकता है। इस अज्ञात शत्रु से देश दुनिया लड़ रही है। सभी को सहयोग कर इस कोरोना की जंग में अपना साथ देना होगा। इस अवसर पर नागा महंत सुखदेव दास, महंत नरेंद्रदास, महंत सुखदेव दास, अवंतकानन्द ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD