Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में कैंसर मरीज़ों के लिए कीमोथैरेपी के प्रबंध के लिए प्रयास करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और मैडीकल शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी को हिदायत की कि वह बठिंडा सिविल अस्पताल में कैंसर के मरीज़ों को कीमोथैरेपी मुहैया कराने की संभावनाओं का पता लगाएं जबकि जिले के कैंसर अस्पताल को कोविड मरीज़ों के लिए एल-3 सुविधा के तौर पर ईस्तेमाल करना जारी रखा जाये।यह निर्देश कोविड समीक्षा मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कैंसर अस्पताल को प्रशासन द्वारा कोविड सुविधा के तौर पर बरतने के कारण कैंसर के मरीज़ों को होने वाली समस्यायों बारे चिंता ज़ाहिर करने के उपरांत जारी किया गया।मुख्य सचिव द्वारा बठिंडा में कोई और एल-3 सुविधा न होने की सूरत में कैंसर अस्पताल को कोविड सुविधा के तौर पर बरतने के लिए लिए गए फ़ैसले की हिमायत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के जिन मरीज़ों को नियमित तौर पर दर्द प्रबंधन की ज़रूरत होती है उनके लिए कुछ वैकल्पिक प्रबंध किये जाने चाहिएं।इससे पहले मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि कैंसर अस्पताल के 25 बैड कोविड-19 मरीज़ों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं क्योंकि बठिंडा एम्ज़ एल-3 के इलाज के लिए उपलब्ध नहीं है और दक्षिणी पंजाब के मरीज़ों को इलाज के लिए ऐसी कोई और सुविधा उपलब्ध न होने के कारण गंभीर मरीज़ों को इलाज के लिए लुधियाना या पटियाला में जाना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि यहाँ कैंसर के 40 मरीज़ हैं जो कैंसर अस्पताल जाते हैं और एक अलग आने और बाहर जाने के रास्ते के साथ अलग क्षेत्र में इलाज करवाते हैं जिससे उनको कोविड सम्बन्धी कोई ख़तरा नहीं होता।मुख्यमंत्री ने हिदायत की कि सिविल अस्पताल में कैंसर के मरीज़ों को यह इलाज मुहैया करवाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिएं जिससे एल-3 कोविड मरीज़ों के लिए और ज्यादा बैड उपलब्ध हो सकें।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD