Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने व्यापार मंडल को अलग-अलग दिनों व निर्धारित समय के लिए दुकानें खोलने का दिलाया विश्वास

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की पहल पर जिला प्रशासन व जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 May 2021

Last updated on: May 06, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिले में लगे लॉकडाउन के मद्देनजर आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन व व्यापार मंडल की बैठक हुई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल सहित सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान जिला व्यापार मंडल की विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने कफ्र्यू के दौरान जिन दुकानों को प्रशासन ने बंद करने के लिए कहा है, उन दुकानों को भी कुछ समय के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा। व्यापारियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को अलग-अलग दिनों व निर्धारित समय के लिए सभी दुकानें खोलने का विश्वास दिलाया।कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान डिप्टी कमिश्नर को सुझाव दिया कि वे अलग-अलग दुकानों को तय समय के लिए खोलने संबंधी खाका तैयार कर लें ताकि दुकानदारों की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने व्यापार मंडल को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है लेकिन व्यापारियों को भी कोविड के इस मुश्किल दौर में अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने  मजबूरी में कफ्र्यू लगाने का फैसला किया है और जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा काफी गंभीर है और दिन रात काम कर रहा है ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में कुछ पाबंदिया लगाई गई है जिसका उद्देश्य लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन ने कुछ जरुरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने की आज्ञा दी है लेकिन व्यापार मंडल की ओर से उनके ध्यान में जो समस्याएं लाई गई है, उसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी दुकानें अलग-अलग दिनों में निर्धारित समय के लिए खोलने के लिए कहा है।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कफ्र्यू लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है न कि दुकानदारों को परेशान करने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है लेकिन दुकानदार भी कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का पूरा पालन करते हुए अपना काम करें और कोविड के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग दें तभी कोरोना की इस महांमारी पर फतेह पाई जा सकती है।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई भी पाबंदी व सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जो कि निर्णय लिया जाएगा वह सभी होशियारपुर वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यह पूरा प्रयास किया जाएगा कि सभी वर्गों की दुकानों को खोलने का पूरा मौका मिले। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जो भी निर्णय लेता है, उसमें उन्हें पूर्ण सहयोग किया जाए। इस दौरान  जिला व्यापार मंडल व सर्राफा एसोसिएसन के प्रधान गोपी चंद कपूर ने कैबिनेट मंत्री व जिला प्रशासन को विश्वास दिलाया कि व्यापारी वर्ग सरकार व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन दुकान खोलने का जो भी शैड्यूल तय करेगा,व्यापारी उसी दिन व समय पर दुकान खोलेगा।इस मौके पर ए.डी.सी(विकास ) हरबीर सिंह, एस.डी.एम.होशियारपुर अमित महाजन, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में चंद्र मोहन, राकेश भारद्वाज, यशपाल गुप्ता, सुशील पटियाल, कुलजीत गुलाटी, राजीव महाजन,संदीप सिंह पाहवा, अशोक जैन महावीर, सुनीश जैन, अमनदीप सज्गी, सतिंदरपाल सिंह, अमनप्रीत सिंह के अलावा अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD