प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों से झूठ बोलकर सत्ता अपने हाथ ली थी लेकिन उसके बाद जनता से किए गए कोई भी बादे पूरे नहीं किए। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने जिला कुल्लू के बंजार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी जोगिंद्र शुक्ला ने बताया कि बंजार के अंबेड़कर भवन में इस दौरान करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के डेढ़ साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है और अपनी पत्नी को भी मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाकर दिल् ली भेजा था लेकिन प्रतिभा सिंह ने भी मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कोई खास योजना नहीं लाई। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के लिए प्रचार करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में चुनाव प्रचार में जुट जाए। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने भी वीरभद्र सिंह सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से बेरोजगारी भत्ता देने का बादा किया था लेकिन बाद में सरकार आने के बाद इस सरकार ने इसमें फेरबदल कर इस सिर्फ कौशल विकास तक ही सीमित रखा।
कौशल विकास भत्ते के नाम पर भी कांग्रेसी नेताओं के कुछ चहेते ठेकेदार ही इस भत्ते पर कुंडली मार रहे हैं। उस दौरान जनता से किए वादों में भी जनता को अब तक छला गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को मंडी से सांसद बनाने का सिला भी जनता को कुछ नहीं मिल पाया है। लिहाजा, जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। इस मौके पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ें और मंडी संसदीय क्षेत्र से रामस्वरूप शर्मा को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। जबकि अजय राणा, ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह, पायल वैद्य ने कहा कि कार्यकर्ता सैनिकों की तरह अनुशासित होकर अपने अपने बूथ में चुनाव प्रचार के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व की धूमल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं में ५० प्रतिशत आरक्षण देने के साथ साथ भैया दूज, रक्षा बंधन जैसे मौके पर अवकाश देने के साथ साथ बसों में फ्री सेवा देने का प्रावधान किया है। जिससे महिलाओं को काफी फायदा पहुंचा है। इस मौके पर उपरोक्त नेताओं के साथ साथ चन्द्र सेन ठाकुर, शिशि भाई धर्मा, भीम सेन शर्मा, चुन्नी लाल ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, बालक राम, कांता राणा, हेत राम ठाकुर, श्रवण कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।