Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मृत व्यक्ति के मास्क से ऑक्सीजन लेकर महिला ने जीती कोरोना से जंग

Woman wins battle with corona by taking oxygen from mask of dead person

 Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, Hum Chakar Gobind Ke, SARS-CoV-2, Delhi Sikh Gurdwara Management Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

कोरोना घातक बीमारी है और जान लेवा भी, मगर यह भी सही है कि सकारात्मक सोच और बीमारी से लड़ने की इच्छाशक्ति के आगे कोरोना हार रहा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भी ऐसा ही कुछ हुआ जब एक गंभीर बीमार महिला ने अपने बाजू के बिस्तर में कोरोना के कारण दम तोड़ चुके व्यक्ति के मास्क से ऑक्सीजन ली और वह कोरोना से जंग जीतने में सफल रही।वाक्या छिंदवाड़ा का है, यहां के हर्रई में महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ सुपरवाईजर आशा भारती को बुखार आया, तबियत बिगड़ी मगर अस्पताल में बेड खाली न होने पर वो घर चली गई, बाद में स्थिति बिगड़ी तो वो जिला अस्पताल आई, बेड मिला मगर ऑक्सीजन सुलभ नहीं थी।आशा भारती ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि वे अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं थी, मगर कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर के परामर्श पर अस्पताल गई। अस्पताल में ऑक्सीजन की जरुरत महसूस हुई। इस दौरान उनके बाजू के बिस्तर में भर्ती एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जब उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी संकट में पड़ सकती है तो उन्होंने मृत व्यक्ति के चेहरे से मास्क हटाया, उसको सैनिटाइज किया और अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया, ऑक्सीजन मिलने के बाद उन्हें राहत मिली।आशा का कहना है कि अब वे स्वस्थ्य है और अस्पताल से उनकी छुट्टी होने वाली है। वे कहती हैं कि उन्हें बीमारी के दौरान लोगों ने प्रोत्साहित किया, बीमारी से लड़ने की ताकत दी, कांग्रेस नेता सैयद जाफर, चिकित्सक डॉ. घनश्याम दुबे, परियोजना अधिकारी पूरे समय यही कहते रहे कि जल्दी ठीक हो जाओगी। उसी का नतीजा रहा है कि वे कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुई है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , Hum Chakar Gobind Ke , SARS-CoV-2 , Delhi Sikh Gurdwara Management Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD