Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निर्मल अखाड़े ने किया मेला प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित

अधिकारियों के अनुभव से ही कुंभ मेला सकुशल संपन्न हुआ: श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

 Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

अंतिम शाही स्नान व कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की और से कुंभ मेला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्मला छावनी में अधिकारियों को सम्मानित किए जाने के दौरान निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह वेदांताचार्य महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। जिसे सफलतापूर्वक निर्विघ्न संपन्न कराने का दायित्व कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों का होता है। मेला प्रशासन के अनुभवी अधिकारियों की मेहनत से कुंभ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। इसके लिए सभी अधिकारी आशीर्वाद व बधाई के पात्र हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष व निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा कि परंरागत रूप से कुंभ मेला चार महीने चलता है। लेकिन विश्वव्यापी कोरोना महामारी की वजह से कुंभ की अवधि सीमित करनी पड़ी। विपरीत परिस्थितियों में कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशन में मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह व अन्य अधिकारियों ने कार्यकुशलता का प्रदर्शन करते हुए चारों शाही स्नान व कुंभ मेला सकुशल संपन्न कराया। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल अखाड़े सहित सभी अखाड़ों ने कुंभ को लेकर व्यापक तैयारियां की थी। 

मेला प्रशासन की ओर से भी अच्छी तैयारियां की गयी थी। लेकिन मानवीय जीवन की रक्षा सर्वोपरि है। इसी वजह से कोरोना महामारी के चलते कुंभ की अवधि को सीमित करना पड़ा। कोरोना महामारी के खतरे के बीच मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने अखाड़ों के बीच सामंजस्य स्थापित कर कुंभ को सकुशल संपन्न कराया। इसके लिए सभी बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। महंत प्यारा सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के प्रमुख पर्व कुंभ मेले जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुशल निर्देशन व अधिकारियों के अनुभव से ही कुंभ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। इस दौरान मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, सीओ सिटी अभय सिंह, सीओ अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल, उप मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, मेला तहसीलदार मंजीत सिंह सहित सभी अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत सतनाम सिंह, महंत दर्शन सिंह, महंत खेमसिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत रंजय सिंह, बीबी बिनिन्दर कौर सोढ़ी, महंत हरविन्दर सिंह, महंत अजायब सिह, महंत गुरचरण सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत रोहित सिंह, संत जसकरण सिंह, महंत सिमरन सिंह, संत सुखमन सिंह, संत विष्णु सिंह, समाजसेवी अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD