Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब तक मंडियों में 8400 से अधिक व्यक्तियों को कोविड से बचाव का टीका लगाया : लाल सिंह

राज्य नियंत्रण कक्ष में टेलिफ़ोन के द्वारा प्राप्त हुई 746 शिकायतों का निपटारा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2021

Last updated on: Apr 29, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 के दरमियान गेहूँ की चल रही खऱीद प्रक्रिया के दौरान किसानों, आढतियों, मज़दूरों और अन्य सभी पक्षों के स्वास्थ्य को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य भर में अनाज मंडियों में लगाए गए विशेष टीकाकरण कैंपों के दौरान अब तक 8400 से अधिक व्यक्तियों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया।यह जानकारी देते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने बताया कि राज्य में सभी 154 मार्केट कमेटियों में कोविड टीकाकरण कैंप स्थापित किए गए, जिससे मौजूदा रबी सीज़न के दौरान मंडियों में आने वाले 45 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति टीका लगवा सकेंउन्होंने आगे बताया कि राज्य भर की मंडियों में किसानों, आढतियों, मज़दूरों, खऱीद एजेंसियों के मुलाजि़मों और अन्य पक्षों समेत 8402 योग्य व्यक्तियों को अब तक कोविड से बचाव का टीका लग चुका है। रबी सीज़न के दौरान टीकाकरण मुहिम में पटियाला अग्रणी रहा है, जबकि इसके बाद फिऱोज़पुर और जालंधर शामिल हैं।गेहूँ की खऱीद सम्बन्धी शिकायतों और मुद्दों के तुरंत निपटारे को यकीनी बनाते हुए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा स्थापित स्टेट कंट्रोल रूम ने किसानों की संतुष्टि के लिए अब तक गेहूँ की खऱीद से सम्बन्धित सभी 746 टैलीफ़ोनिक शिकायतों/मसलों का प्रभावशाली ढंग से हल किया है।मंडी बोर्ड के कंट्रोल रूम का दौरा करते हुए चेयरमैन ने कहा कि कोविड-19 के इस मुश्किल समय के दौरान गेहूँ की खऱीद से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को तुरंत हल करने के लिए कंट्रोल रूम के अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान या किसी अन्य हिस्सेदार को खऱीद कार्यों में कोई मुश्किल पेश आती है तो सम्बन्धित जि़लों के लिए दिए गए कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags: Lal Singh , Punjab Mandi Board , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD