Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्या काग्रेंस प्रत्याशी व सांसद शर्मा बनाएंगे हैट्रिक ?

मै करनाल नै कोनी छोडूं-शर्मा

डा० अरविन्द शर्मा
डा० अरविन्द शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

घरौण्डा , 02 Apr 2014

Last updated on: Apr 02, 2014, 00:00 IST

चुनाव प्रचार दिनोदिन तेजी पकडता जा रहा है। सुबह साढ़े पांच बजे से रात्री तीन बजे तक व्यस्त रहने के बाद व सारा दिन गांव गांव मे जनता से वोट की अपील के बाद बडी मुश्किल से हमारे प्रतिनिधी की कुछ समय ही काग्रेंस के प्रत्याशी व सांसद डा० अरविन्द शर्मा ने बातचीत हो पाई। उनके चेहरे की खुशी देखकर लगता था कि शर्मा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। शर्मा जी, पिछले दस सालों से संसद मे करनाल क्षेत्र की कमान संभाले हैं।

शर्मा जी,किस मुद्दे को लेकर आप तीसरी बार मैदान मे उतरे है?

शर्मा ने बताया-कि मैने करनाल क्षेत्र मे विकास के लिए लडाई लडी है ओर करनाल के विकास मे कोई कसर नही छोडी है। मै हमेशा करनाल क्षेत्र की जनता के बीच उनके दुख दर्द मे बराबर शरीक रहा हूं। व्यस्तता के बाद मेरे परिवार ने जनता के लिए मेरी कमी पूरी की है। जो एक सच्चाई है। 

शर्मा जी, कई जगह देखा गया है कि आपका विरोध हुआ है। इसके पीछे क्या कारण मानते है?

शर्मा-कई बार मेरी सभाओं मे कुछ विपक्षी दलों के लोग घुस आते हैं जो माहौल को खराब करने की नियत से आते थे। क्योंकि मेरी सभाओं की भारी भरकम भीड उनसे बर्दाश्त शायद नही हो पाती थी, मेरा ऐसा मानना है। 

शर्मा जी, अपनी जीत के प्रति आप कितने आश्वसत हैं?

शर्मा-मुझे हर गांव,कस्बे व शहर मे जनता का भरपूर सहयोग,प्यार व आशिर्वाद मिल रहा है। सिर्फ करनाल सीट पर ही नही बल्कि प्रदेश की दसों सीटों पर हम विजयी स्थिति मे हैं। क्योंकि अन्य पार्टीयों के पास प्रत्याशी ही नही थे। उन्हे तो प्रत्याशीयों को ढंूढ कर लाना पडा। जिसे करनाल क्षेत्र की जनता 10 अप्रैल को नकार देगी। मुझे हर वर्ग से पूरा सहयोग मिल रहा है। काग्रेंस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। और सभी वर्गों का मान सम्मान करती है। काग्रेंस सरकार ने किसान,मजदूर,व्यापारी,कर्मचारी,युवा वर्ग आदी का पूरा ख्याल सदा ही रखा है। हरियाणा मे काग्रेंस 10 सीटों पर विजय हासिल करेगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी होते हैं। बिना मेहनती कार्यकर्ताओं के किसी भी मंजिल को पाना मुश्किल होता है। जब तक कार्यकर्ता मजबुत नही होगें तो पार्टी कैसे मजबुत हो सकती है।  शर्मा ने कहा कि पार्टी के अन्दर कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी होनी चाहिए। 

शर्मा जी लोगों का कहना है कि अफसर लोग आपकी बात नही मानते हैं,क्या ये सच है?

शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों का सोचना है कि शर्मा जी नरम स्वभाव के व्यक्ति हैँ मगर उन्हे ये नही पता कि मै सिर्फ जनता के लिए नरम हूं, गलत नेताओं व अफसर को तो मै एक सैकिंड बर्दाश्त ना करूं । उन्होने कहा कि काग्रेंस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश व प्रदेश को प्रगति की ओर अग्रसर करने का कार्य करती है। असल मे तो विकास मे कोई कमी नही रहने दी गर थोडी बहुत रह भी गई है तो अबकी बार जोर लगा दो, वो कमीयां भी पूरी हो जाएगी। 

शर्मा जी आप पर भी जनता बाहरी होने का आरोप लगाती है?

शर्मा जी-(हरियाणवी लहजे मे) अरै कित तै हूं मै बाहरी,दस सांला तै थारै बीच मै रह रहया हूं,मेरा सारा परिवार करनाल मै ही सै। अर आगै भी मै करनाल मह ही रहूंगा, इब तो मेरे भाई करनाल मै ही जीना है, मै करनाल नै कोनी छोडूं। तभी मोबाइल की घंटी बजी और शर्मा ने कहा ,कौशिक जी,जाणा है मौक्का मिला तो फिर बैठेंगे और शर्मा अपने लक्ष्य की ओर जनता के  बीच जाने के लिये निकल पडे। 

कार्यकर्ताओं का कहना -

गांव,कस्बा व शहरों मे कार्यकर्ताओं की भीड़ मे सांसद की लोकप्रियता आज यहां देखते ही बनती है कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत की होड मे कार्यकर्ता उन  तक पहुंचने को लालायित नजर आते हैं । जब इस विषय पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बात की गई तो अधिकतर का कहना था कि सांसद के कभी कभी इलाके मे न रहने पर उनके माता पिता द्वारा कार्यकर्ताओं को इनकी कमी कभी महसुस नही होने दी। इसलिये सांसद की  लोकप्रियता बढी। शर्मा एक नेता की तरह जनता को नही मिलते बल्कि एक भाई की तरह मिलकर समस्या का हल निकालते रहे है। यह खासियत  किसी भी नेता मे नही मिलती। इसी लिए करनाल की जनता इन्हे अपने भाई की तरह ही चाहती है। अधिकांश का कहना था कि सांसद शर्मा को करनाल क्षेत्र से हैट्रिक बनाने से कोई नही रोक सकता। लोगों का कहना था कि शर्मा जी करनाल की सीट पर इतिहास बनाने जा रहे हैं। 

 

Tags: DR ARVIND SHARMA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD