Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

प्रहलाद सिंह पटेल ने विश्व धरोहर विरासत दिवस 2021 के अवसर पर आज वेबिनार 'इंडियाज हेरिटेज: पॉवरिंग टूरिज्म' को संबोधित किया

रामायण पर पहली बार ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

 Prahlad Singh Patel, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of State for Culture and Tourism
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने आज विश्व धरोहर दिवस 2021 के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वेबिनार 'इंडियाज हेरिटेज: पॉवरिंग टूरिज्म' को संबोधित किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण पर ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया, जो रामायण पर पहली ऑनलाइन प्रदर्शनी है। ऑनलाइन प्रदर्शनी में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय के 49 लघु चित्रों के संग्रह दिखाए गए हैं, जो 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच के भारत के अलग-अलग कला विधाओं के हैं।अपने संबोधन में श्री पटेल ने कहा कि विश्व धरोहर दिवस पिछले 39 वर्षों से मनाया जा रहा है जबकि हमारी विरासत हजारों वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि भारत में मंदिरों, नृत्य, संगीत, शास्त्रों की एक अनूठी विरासत है जो दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इन अमूल्य विरासतों की रक्षा करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इसके लिए नियामक एवं प्रशासनिक संरचना के अलावा समुदाय की भागीदारी और जागरूकता पर नए सिरे से ध्यान देने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें अब विरासत के क्षेत्र में विचार-विमर्श और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। यह युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह उचित तथ्यों और समय-सीमा के साथ देश की विशाल विरासत को बढ़ावा देने के काम को आगे बढ़ाए। वह पूरी सफलता के साथ यह काम कर सकते हैं क्योंकि वे प्रौद्योगिकी में निपुण हैं और उनके पास अधिक संसाधन हैं जो अमूल्य उपकरण प्रदान करते हैं जिनकी मदद से वे इतिहास और घटनाओं का अधिक सटीक रूप से पता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे एक चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए।

श्री पटेल ने कहा कि हमारी विरासत स्थलों और स्मारकों का विविध कलात्मक परंपराओं और सांस्कृतियों के साथ घनिष्ठ संबंध है। हमारे पास कई प्राचीन स्थल और मंदिर हैं, लेकिन उन्हें वैश्विक मंच पर उनकी वह जगह नहीं मिली है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षणवादियों, पुरातत्वविदों और इतिहासकारों से लैस अच्छी गुणवत्ता वाले मानव संसाधन के हमारे समूह को एक साथ लाना जरूरी है जो विशाल विरासत पर उचित प्रकाश डाल सकते हैं और इसे पेशेवर तरीके से विश्व मंच पर ले जा सकते हैं। जरूरी मानव संसाधन के इस समूह का एक साथ निर्माण करते रहना भी आवश्यक है।श्री पटेल ने कहा कि हम पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं और हमारी संस्कृति एवं धरोहर पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। इसे लेकर हमारे पास दीर्घकालिक योजनाएं होनी चाहिए जिनमें हमारी संस्कृति एवं विरासत का व्यवस्थित विकास शामिल होगा और युवा पीढ़ी की भागीदारी के साथ, ठोस नतीजे हासिल करने के लिए इसे उपयुक्त मंचों पर प्रदर्शित किया जाएगा।श्री पटेल ने कहा कि विश्व सांस्कृतियों में उत्सव मनाना और ऐतिहासिक स्थलों को लेकर जागरूकता फैलाना समय की जरूरत है। दुनिया भर में, वास्तुकला, पुरातत्व, प्रदर्शन एवं दृश्य कला, संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की परिणति ने युवा पीढ़ी के लिए मूर्त और अमूर्त विरासत सांस्कृतिक स्मारकों को संरक्षित करने में योगदान दिया है। मुझे उम्मीद है कि इस तरह की प्रतिष्ठित और ज्ञानी हस्तियों से युक्त यह पैनल चर्चा, हमारी अनमोल धरोहरों को संरक्षित करने में काफी मदद करेगी। मैं इस नेक प्रयास के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।भारत की व्यापक और शानदार मूर्त एवं अमूर्त विरासत की खोज और पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध करने में इसकी महत्ता का पता लगाने के लिए वेबिनार “इंडियाज हेरिटेज: पॉवरिंग टूरिज्म” (भारत की विरासत: पर्यटन को प्रोत्साहन) का आयोजन किया गया था। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), पर्यटन सुश्री रुपिंदर बराड़ ने विचार मंथन सत्र का संचालन किया और विभिन्न क्षेत्रों की इन प्रतिष्ठित हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया:-

• श्री अभय मंगलदास – हाउस ऑफ मंगलदास

• श्री हर्षवर्धन – नो फुटप्रिंट्स

• सुश्री शैलजा कटोच – हाउस ऑफ कांगड़ा

• डॉ. श्रुति नाडा पोद्दार - नाडा योगा

• सुश्री कृतिका सुब्रह्मणियन - स्वत्मा

• सुश्री सुदक्षना थंपी – योगा एंड स्पिरिचुअल हीलिंग

• डॉ. शोवना नारायण - कथक नृत्यांगना

• श्री दिनेश के पटनायक - महानिदेशक, आईसीसीआर

• सुश्री लवलीन सागर – डिस्टेंट फ्रंटियर्स

इस वर्ष विश्व धरोहर दिवस 2021 का थीम "कॉम्प्लेक्स पास्ट्स: डाइवर्स फ्यूचर्स" (जटिल अतीत: विविध भविष्य) है।

 

Tags: Prahlad Singh Patel , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of State for Culture and Tourism

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD