Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार ने 16 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ और स्व-रोज़गार मुहैया करवाने में सहायता की : साधु सिंह धर्मसोत

दो नौजवानों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे

Sadhu Singh Dharamsot, Punjab Social Welfare and Minorities, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab  Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2021

Last updated on: Apr 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों के समय के दौरान 16 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ और स्व-रोज़गार मुहैया करवाने में सहायता की है। राज्य के प्रिटिंग और स्टेशनरी विभाग के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज यहाँ दो नौजवानों को करूणामूलक आधार पर बतौर क्लर्क नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह जानकारी दी।स. धर्मसोत ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले चार सालों के दौरान ‘घर-घर रोज़गार’ योजना के अंतर्गत 16 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ और स्व-रोज़गार में सहायता की है। जिनमें नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ और कारोबार शुरू करने में सहायता की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ‘अपनी जड़ों के साथ जुड़ो’ स्कीम भी शुरू की है, जिससे प्रवासी पंजाबी नौजवानों को फिर से पंजाब के साथ जोड़ा जा सके।स. धर्मसोत ने नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले नौजवानों को बधाई देते हुए कहा कि वह पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं।प्रिटिंग और स्टेशनरी मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के दौरान लाखों नौजवानों को सरकारी, प्राईवेट क्षेत्रों और स्व-रोज़गार मुहैया करवाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस मकसद के लिए 22 ज़िला स्तरीय रोज़गार और कारोबार ब्यूरो की स्थापना भी की गई है। यह ज़िला स्तरीय दफ़्तर नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक नौजवानों की सहायता कर रहे हैं।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD