Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बिहार : कोरोना काल में 'ऑक्सीजन मैन' बनें गौरव, अब तक 900 से ज्यादा मरीजों को पहुंचा चुके हैं सिलेंडर

 Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

कोरोना काल में जब बड़े अस्पतालों में बेडों और ऑक्सीजन के लिए मारामारी हो रही है, तो वहीं पटना के रहने वाले गौरव राय लोगों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। गौरव अपनी क्षमता के मुताबिक जहां तक हो सके लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रहे हैं। गौरव के पास प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा कॉल आते हैं। गौरव कहते हैं कि वे सभी को तो ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मुहैया करा पाते हैं लेकिन क्षमता के मुताबिक उनकी कोशिश सभी जरूरतमंदों तक सिलंेडर पहुंचाने की होती है। गौरव की मानें तो पिछले साल जुलाई में वे खुद कोविड से संक्रमित हुए थे और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में ले जाया गया था। उन्हें वहां कोई सुविधा नहीं मिली। उस दौरान गौरव का ऑक्सीजन लेवल में लगातार गिरावट आ रही थी और कोई ऑक्सीजन देने वाला नहीं था। उनकी पत्नी द्वारा चार-पांच घंटे के परिश्रम के बाद एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हुई थी। गौरव इसके बाद कोरोना को मात देकर जब घर पहुंचे तब उन्होंने कोविड मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने की ठानी और तब से अब तक इस काम को वे बखूबी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "प्रारंभ में उन्होंने अपने घर में ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक बनाया और आसपास के लोगों और मित्रों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने लगे। जब उन्होंेन सिलेंडर मुहैया कराने की शुरुआत की तो उनके पास मात्र 10 सिलेंडर थे, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद आज उनके 200 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर है, जो कई मित्रांे द्वारा डोनेट किए गए हैं।" पटना में 'ऑक्सीजन मैन' नाम से मशहूर 52 वर्षीय गौरव राय अपनी छोटी वैगन आर कार में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करते हैं। गौरव राय अपने दिन की शुरूआत सुबह 5 बजे से करते हैं। गौरव कहते हैं कि कई लोग तो फोन पर संपर्क कर आकर सिलेंडर ले जाते हैं और कई को पहुंचाना पड़ता है। उन्होनंे कहा कि "इस काम में उनकी पत्नी भी खूब मदद करती हैं। गौरव का दावा है कि उन्होंने अब तक 900 से अधिक लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दे चुके हैं। इस कार्य के लिए गौरव किसी से एक पैसा नहीं लेते।" गौरव कहते हैं कि इस काम में वे कोई कोताही नहीं बरतते। उन्होंने बताया कि उनके पास अधिकांश वैसे लोगों के फोन आते हैं जो होम क्वारंटीन होते हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता जाता है। गौरव उन मरीजों तक खुद पहुंचते हैं और उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते हैं। बहरहाल, गौरव आज इस मुसीबत भरे समय में दूसरे लोगों के लिए आदर्श बने हुए हैं। आज कई कोरोना मरीजों के लिए गौरव मसीहा बन गए हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD