Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बी प्राक ने प्रशंसकों को राष्ट्रीय पुरस्कार समर्पित किया

  B Praak, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

बी प्राक ने हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी' में अपने ट्रैक 'तेरी मिट्टी' के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उन्होंने जीत को आशीर्वाद बताया और लोगों का आभार व्यक्त किया है। बी प्राक ने आईएएनएस को बताया, "यह बिल्कुल आश्चर्यजनक लगता है क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करूंगा। यह निश्चित रूप से मुझे ब्लैस्ड महसूस कराता है।" पहली बार गाना सुनने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया को याद करते हुए, प्राक ने कहा, "मुझे याद है पहली बार जब मैंने गाने को डब किया, तो अक्षय कुमार सर ने मुझे बधाई देने के लिए बुलाया और यह बताया कि कैसे गाने ने उनकी आत्मा को छुआ और कितनी खूबसूरती से यह गाया गया है। मैं उनके शब्दों को कभी नहीं भूलूंगा, जब उन्होंने कहा था, आपने मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ गाना गाया है। यह सुनकर मैं शॉक्ड रह गया था। उस दिन मुझे वास्तव में एहसास हुआ कि यह गाना मेरे दिल और इस दुनिया में हमेशा के लिए रहेगा।" राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बी प्राक से जब यह पूछा गया कि वह पुरस्कार किसे समर्पित करेंगे, गायक ने जवाब दिया, "निश्चित रूप से मेरे प्रशंसकों के लिए! वे हमेशा मेरे सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम में से एक रहे हैं और मेरी प्रेरणा हैं। यह उनका आशीर्वाद और प्यार ही है जिसने मुझे सफलता की इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद की। और आज मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।" बॉलीवुड में रीमिक्स ट्रेंड के बारे में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रीमिक्स के बढ़ते ट्रेंड से न केवल नई पीढ़ियों के श्रोताओं को आधुनिक बीट के साथ क्लासिक्स का आनंद लेने का अवसर मिलता है, बल्कि पुराने श्रोताओं को भी संगीत का आनंद लेने के लिए भी एक नया आयाम मिलता है। इसलिए, अगर हम कई रीमिक्स को हाल ही में हिट होते देखते हैं, तो मुझे लगता है कि यह इसलिए है क्योंकि वे लोगों द्वारा पंसद किए जा रहे है।"

 

Tags: B Praak , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD