Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अमरीक सिंह आलीवाल शूगरफैड के फिर से चेयरमैन नियुक्त

आलीवाल द्वारा मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री का धन्यवाद

  Punjab Congress, Amrik Singh Aliwal, Sugarfed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2021

Last updated on: Apr 20, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा पूर्व लोकसभा मैंबर अमरीक सिंह आलीवाल को शूगरफैड का फिर से चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा इस संबंधी बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने नये नियुक्त हुए चेयरमैन स. आलीवाल को मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह ज़मीन के साथ जुड़े नेता और किसान परिवार के साथ संबंध रखते हैं जिनके तजुर्बे का शूगरफैड को सीधा फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को किसानी संकट में से उभारने और किसानों को गेहूँ-धान के फ़सलीय चक्र में से निकालने के लिए गन्ने की खेती को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है।स. रंधावा ने कहा कि पिछले समय से राज्य की सहकारी चीनी मीलों को मज़बूत करने और नवीनीकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं और स. आलीवाल के फिर से चेयरमैन नियुक्त करने के बाद उनके द्वारा बनाईं योजनाओं को और भी प्रभावशाली तरीके से लागू किया जा सकेगा। शूगरफैड द्वारा जहाँ भोगपुर चीनी मिल का विस्तार किया गया वहीं बटाला और गुरदासपुर में नयी चीनी मीलें स्थापित की जा रही हैं। कलानौर में अत्याधुनिक गन्ना शोध केंद्र स्थापित किया जा रहा है।स. अमरीक सिंह आलीवाल ने लुधियाना जिले के गाँव आलीवाल की सरपंची से सफ़र शुरू किया और दो बार लुधियाना से लोकसभा मैंबर रहे। वह पंजाब एग्रो के भी चेयरमैन रहे हैं। साल 2019 में उनको शूगरफैड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और आज एक बार फिर से उनकी नियुक्ति हुई है।स. आलीवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया और उनको सौंपी गई ज़िम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाने का विश्वास दिलाया।

 

Tags: Punjab Congress , Amrik Singh Aliwal , Sugarfed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD