Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत के 10 राज्यों में कोरोना से हुई 86 प्रतिशत मौत, महाराष्ट्र और दिल्ली शीर्ष पर

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Corona Virus Updates, Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat , Corona Outbreak, Covid-19 pandemic, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine,COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

भारत के 10 राज्यों में शनिवार को कोरोनावायरस से हुई नई मौतों का 85.83 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में दर्ज कुल संख्या का आधे से अधिक हिस्सा दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण की वजह से कुल 1,341 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक महाराष्ट्र में 398 मौत हुई हैं, जबकि इसके बाद दिल्ली (141), छत्तीसगढ़ (138), उत्तर प्रदेश (103), गुजरात (94), कर्नाटक (78), मध्य प्रदेश (60), झारखंड (56), पंजाब (50) और तमिलनाडु (33) का नंबर आता है। गनीमत रही कि पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। इनमें लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। भारत के कुल सक्रिय मामले 16,79,740 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,09,997 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों में 65.02 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 38.09 प्रतिशत की भागीदारी है। भारत में दैनिक नए मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2,34,692 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 10 राज्?यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान में कोविड के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। नए मामलों के 79.32 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र ने 63,729 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 27,360 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली में 19,486 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में कुल रिकवरी शनिवार को 1,26,71,220 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 87.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,23,354 रिकवरी दर्ज की गई है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD