Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैबिनेट मंत्रियों ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर याद किया

डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के द्वारा महिलाओं के लिए समान हकों को यकीनी बनाया

Tript Rajinder Singh Bajwa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Sadhu Singh Dharamsot, Aruna Chaudhary, B. R. Ambedkar, Bhimrao Ramji Ambedkar, Babasaheb Ambedkar, Dr. B. R. Ambedkar, Dr. Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2021

Last updated on: Apr 14, 2021, 00:00 IST

सामाजिक न्याय सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा और श्रीमती अरुणा चौधरी समेत पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज यहाँ प्रसिद्ध विद्वान डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को उनकी 130वीं जयंती के मौके पर फूल मालाएं भेंट करके श्रद्धाँजलि दी।आज यहाँ पंजाब भवन में हुए एक समागम के दौरान श्री धर्मसोत ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक प्रसिद्ध न्यायवादी, अर्थशास्त्री, लेखक, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। वह भारत के संविधान के मुख्य निर्माता थे। आज उनका नाम असमानता और उत्पीडऩ के विरुद्ध लडऩे का प्रतीक बन गया है, जिसको अनदेखा नहीं किया जा सकता।डॉ. अम्बेडकर द्वारा आरक्षण के द्वारा दबे-कुचले लोगों को सामाजिक तौर पर ऊँचा उठाने की कोशिशों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का नाम राजनैतिक पार्टियों में गूँजता है और उनकी लेखन और भाषण अब विद्वानों के लिए खोज का विषय बने हैं, जैसे कि कैसे उन्होंने हाशीए पर खड़े लोगों की जि़ंदगी बदल दी। जब तक जाति व्यवस्था और इसके आस-पास संघर्ष मौजूद है, डॉ. अम्बेडकर और उनकी शिक्षाएं जात-पात से भरे समाज के आसपास के हर क्षेत्र में सार्थक रहेंगी।सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा समाज के दबे-कुचले वर्ग के लिए किए गए प्रयासों को सही अर्थों में बेमिसाल बताया। पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई वज़ीफ़ा स्कीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कदम से केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को अपने फ़ैसले वापस लेकर देश भर में यह स्कीम को कायम रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने शगुन स्कीम की राशि में हुई वृद्धि और दबे- कुचले लोगों के उत्थान के लिए उठाए गए अन्य कदमों संबंधी भी रौशनी डाली। इस मौके पर श्रीमती अरुणा चौधरी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा समाज के दबे-कुचले वर्गों को मुख्य धारा में लाने का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनी जि़ंदगी में अपनाने और एक मज़बूत एवं $खुशहाल पंजाब के निर्माण में योगदान डालें। उन्होंने संविधान में महिलाओं के लिए समान अधिकार यकीनी बनाने के प्रति डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर भी रौशनी डाली। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए कई प्रोग्रामों की शुरूआत की है, जैसे कि सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, पंचायतों और यू.एल.बीज़ की मतदान में 50 प्रतिशत आरक्षण, लड़कियों के लिए मुफ़्त स्मार्टफोन। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्कार के तौर पर मोहाली के मैडीकल कॉलेज का नाम भी डॉ. अम्बेडकर के नाम पर रखा है।इस मौके पर अन्यों के अलावा तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रमुख सचिव श्री अनुराग वर्मा और डायरैक्टर सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक श्री मालविन्दर सिंह जग्गी भी मौजूद थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sadhu Singh Dharamsot , Aruna Chaudhary , B. R. Ambedkar , Bhimrao Ramji Ambedkar , Babasaheb Ambedkar , Dr. B. R. Ambedkar , Dr. Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD