Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन को लेकर पंजाब देश का अग्रणी राज्य बना : बलबीर सिंह सिद्धू

 Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Health and wellness centres, HWCs, Kumar Rahul, Dr. Areet Kaur, Hussan Lal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2021

Last updated on: Apr 14, 2021, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा जारी तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों सम्बन्धी तीसरी वर्षगाँठ के मौके पर जारी विभिन्न राज्यों की सूची में पंजाब को एक बार फिर स्वास्थ्य केन्द्रों के बेहतरीन संचालन के लिए अग्रणी राज्य घोषित किया गया है। इस बात का प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब बलबीर सिंह ने एक प्रैस बयान के द्वारा किया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में दिए 1435 तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों को शुरू करने के लक्ष्य से कई गुना अधिक 180 फीसद लक्ष्य प्राप्त किया है। जिसके अंतर्गत पूरे राज्य में 2820 केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुकम्मल तौर पर शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन और पाबंदियों के बावजूद भी पूरे राज्य में पिछले साल 65.2 लाख लोगों ने इन केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री हुसन लाल ने कहा कि लोगों को द्वार पर मिल रही ओपीडी सेवाओं के अलावा इन केन्द्रों में हाइपरटेंशन के लिए 16.8 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसी तरह ही शुगर के लिए 11 लाख और मुँह, छाती पर बच्चेदानी के कैंसर के लिए 19.8 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने कहा कि यहाँ लगभग 56.3 लाख मरीज़ों को मुफ़्त दवाएँ भी मुहैया करवाई गईं और 24.4 लाख मरीज़ों के डायग्नोस्टिक टैस्ट भी किए गए।मिशन डायरैक्टर एनएचएम श्री कुमार राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान कम्युनिटी हैल्थ अफ़सर और तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों की टीमें ग्रामीण आबादी को मानक ओपीडी और कोविड-19 सम्बन्धी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वरदान साबित हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों की टीमों द्वारा कोविड सम्बन्धी सैंपलिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और घरों में कोविड प्रभावित एकांतवास किए गए मरीज़ों को सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष भूमिका निभाई जा रही है और अब राज्य के सभी तंदुरुस्त पंजाब स्वास्थ्य केन्द्रों में योग्य लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण भी किया जा रहा है।डायरैक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. अरीत कौर ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र, पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो रहे हैं और इनके द्वारा पूरे राज्य में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तेज़ी से हासिल किए गए इस लक्ष्य से हमारा विश्वास बढ़ा है कि हम विशेष प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को यकीनी तौर पर आगे भी पहुँचाते रहेंगे, जिस तरह कि हमने इस अहम प्रोग्राम के लिए रूप-रेखा तैयार की है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Health and wellness centres , HWCs , Kumar Rahul , Dr. Areet Kaur , Hussan Lal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD