Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती मुहिम के दौरान 50 स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Health Department, Ghar Ghar Rozgar, Dr.G.B.Singh, Dr. Balwinder Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Apr 2021

Last updated on: Apr 13, 2021, 00:00 IST

राज्य के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ 50 मैडीकल अफसरों (स्पैशलिस्टों) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 12 मैडिसिन स्पैशलिस्ट, 21 एनेस्थीसिया स्पैशलिस्ट, 13 बाल रोग विशेषज्ञ, 4 छाती और टी.बी. के विशेषज्ञ शामिल हैं।इस भर्ती मुहिम के बारे में और जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘घर-घर रोजग़ार’ योजना के अंतर्गत नौकरियाँ देने का वादा किया था। पंजाब के बेरोजग़ार नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सभी नियुक्तियाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मैरिट के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने बैसाखी के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नए नियुक्त हुए अधिकारियों को बधाई दी और उनको राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में ईमानदारी और लगन से अपनी जि़म्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला अपनी ड्यूटियाँ पूरी जि़म्मेदारी से निभा रहा है और उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया है।डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब डॉ. जी.बी. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरियाँ प्राप्त करने वाले नव नियुक्त स्टाफ का स्वागत किया। उन्होंने नए नियुक्त हुए डॉक्टरों को महामारी के इस समय के दौरान जि़म्मेदारी और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि रोज़ाना बड़ी संख्या में कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए भर्ती हुए स्टाफ के पास राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी जि़म्मेदारियाँ लगन और समर्पित भावना से निभाने और महामारी के ख़ात्मे में योगदान देकर देश की सेवा करने का बढिय़ा मौका है। इस मौके पर अन्यों के अलावा स्वास्थ्य मंत्री के ओ.एस.डी. डॉ. बलविन्दर सिंह, सुपरीटेंडैंट निरलेप कौर, मास मीडिया अफ़सर गुरमीत सिंह राणा, कलाकार जगजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Health Department , Ghar Ghar Rozgar , Dr.G.B.Singh , Dr. Balwinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD