Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

खेतीबाड़ी कॉलेज बल्लोवाल सौंखड़ी में अगस्त से लगेंगी कक्षाएं : मनीष तिवारी

कृषि खोज केंद्र में अधिकारियों से की बैठक

 Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Balachaur, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, Darshan Lal Mangupur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलाचौर , 12 Apr 2021

Last updated on: Apr 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय खोज केंद्र बल्लोवाल सौंखड़ी में स्थापित किए जा रहे खेतीबाड़ी कॉलेज में अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह प्रगटावा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज विधायक बलाचौर दर्शन लाल मंगूपुर और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में क्षेत्रीय खोज केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान किया। उन्होंने बताया कि कुल 34 करोड रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस कॉलेज के निर्माण हेतु 13.70 करोड़ रुपए की पहली किस्त पंजाब सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस कालेज के निर्माण से नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर जिलों से संबंधित विद्यार्थियों की जरूरतें पूरी होंगी, क्योंकि यह केंद्र लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर व होशियारपुर के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस खेतीवाड़ी कॉलेज में 4 साल और 6 साल की डिग्री (बीएससी और एमएससी) करवाई जाएगी।हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने इस अवसर पर कहा कि यह कॉलेज कंडी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इस क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान बनेगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के शुरू होने से इलाके के युवाओं को स्तरीय शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। चौधरी मंगूपुर ने उनके क्षेत्र को दिए गए इस बेहतरीन तोहफे हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सांसद मनीष तिवारी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय खोज केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन जीत सिंह, एसडीएम बलाचौर दीपक रोहिल्ला, डीएसपी तरलोचन सिंह, प्रेम चंद भीमा, चेयरमैन हरजीत जाडली, संदीप भाटिया, युवा प्रधान हीरा खेपड़, रजिंदर सिंह छिंदी, मदन लाल हकला, विजय राना, नवीन चौधरी, देस राज व अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Balachaur , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Darshan Lal Mangupur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD