Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोनू सूद को कोविड टीकाकरण मुहिम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

 Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chandigarh, Chief Minister of Punjab,Punjab Government, Government of Punjab, Sonu Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Apr 2021

Last updated on: Apr 11, 2021, 00:00 IST

प्रवासी कामगारों के मसीहा सोनू सूद, जो चाहे स्यमं को ऐसा कहलाने से इनकार करते हैं, ने अपने कंधों पर नई जि़म्मेदारी उठाई है। आज से वह कोविड टीकाकरण मुहिम के लिए पंजाब सरकार के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज सोनू सूद के साथ मीटिंग के बाद यह ऐलान किया। सोनू सूद ने मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित और प्रभावित करने के लिए आदर्श के तौर पर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती। पंजाब में वैक्सीन के प्रति लोगों के दरमियान बहुत झिझक है। सोनू की लोगों के दरिमआन लोकप्रियता और बीते साल महामारी फैलने के समय से लेकर हज़ारों प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर पहुँचाने में मदद करके दिए गए बेमिसाली योगदान के स्वरूप वह लोगों के वैक्सीन के प्रति शक  को दूर करेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग वैक्सीन के लाभ संबंधी पंजाब के पुत्र से यह सुनेंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित और ज़रूरी है तो वह विश्वास करेंगे, क्योंकि लोग उन पर भरोसा करते हैं।’’सोनू सूद ने कहा कि जीवन बचाने वाली इस वैक्सीन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होने पर वह $खुशी और गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गृह राज्य के लोगों की जि़ंदगीयों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की इस व्यापक मुहिम का हिस्सा बनने पर अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं।’’इस मौके पर सोनू सूद ने मुख्यमंत्री को अपनी किताब ‘आई एम नो मसीहा’ भी भेंट की, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि इसमें मोगा से मुम्बई तक के तज़ुर्बों को लिखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सचमुच कहता हूँ कि मैं कोई रक्षक नहीं हूँ। मैं एक साधारण मनुष्य हूँ, जो परमात्मा की बड़ी योजनाओं में अपनी तरफ़ से विनम्र सा योगदान डाल रहा है। इस दौरान यदि मैं किसी भी ढंग से किसी मनुष्य के जीवन को बेहतर बना सका तो इसके लिए मैं यही कह सकता हूँ कि मुझ पर ईश्वर की कृपा है, जो मुझे अपनी ड्यूटी निभाने में मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।’’

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Sonu Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD