Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ई.डी. माइनिंग की तरफ से गैर-कानूनी रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

एक व्यक्ति नाजायज हथियारों और गोला-बारूद सहित काबू

 Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Khanna Police, Khanna, Enforcement Director, RN Dhoke
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 09 Apr 2021

Last updated on: Apr 09, 2021, 00:00 IST

गैर-कानूनी खनन गतिविधियों से वातावरण और राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुँचा रहे रेत माफिया पर नकेल डालने के मद्देनजर इंफोरसमैंट डायरैक्टर (माइनिंग) आर.एन. ढोके के दिशा-निर्देशों पर खन्ना पुलिस ने सतलुज दरिया के आस-पास गैर कानूनी माइनिंग गतिविधियों में शामिल समराला निवासी को गिरफ्तार किया है।मुलजिम की पहचान गुरिन्दर सिंह उर्फ गिंदा पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी गाँव भौरला तहसील समराला जिला लुधियाना के तौर पर हुई है और पुलिस ने उससे 4 गैर-कानूनी देसी हथियारों और स्विफट डिजायर कार (डी.एल -1-जैड्ड.ए -0673) बरामद की।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये इंफोरसमैंट डायरैक्टर (माइनिंग) आर. एन. ढोके ने बताया कि उनको जिला एस.बी.एस. नगर के राहों क्षेत्र में गैर-कानूनी माइनिंग में कुछ गलत तत्वों के शामिल होने के बारे सूचना मिली जिसके बाद उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने हेतु यह जानकारी एसएसपी खन्ना श्री गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल के साथ साझा की गई।उन्होंने बताया कि मिली सूचना पर मुस्तैदी के साथ कार्यवाही करते हुये एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर एसएचओ, माछीवाड़ा साहिब के नेतृत्व में एक टीम बनाई जिसने पुलिस पार्टी के साथ मिल कर राहों नदी पुल, माछीवाड़ा साहिब के नजदीक पुलिस चैकिंग शुरू की और गुरिन्दर सिंह को नाजायज हथियारों और कार समेत काबू कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि उसके पास से 02 पिस्तौल .32 बोर, 02 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस और 02 पिस्तौल .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस बरामद किये गए।

उन्होंने आगे बताया कि गुरिन्दर अपने साथियों सहित राहों क्षेत्र में चल रहे गिरोह का मुख्य केंद्र है। गुरिन्दर सिंह एक नामवर और पेशेवर अपराधी है और पंजाब और गुजरात में कत्ल और लूटपाट के कई मामलों में अपेक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि गुरिन्दर के खिलाफ माछीवाड़ा साहिब थाने में आइपीसी की धारा 379 और आर्मज़ एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।श्री ढोके ने बताया कि पूछताछ के उपरांत गुरिन्दर ने खुलासा किया कि वह राजू गुज्जर निवासी रतनाना, थाना राहों, एसबीएस नगर और करणवीर सिंह उर्फ कवी निवासी बालिओं थाना समराला और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सतलुज दरिया के किनारे राहों के एरिया में नाजायज माइनिंग का धंधा करता है। उन्होंने आगे बताया कि गुरिन्दर गुजरात के हाई-प्रोफाइल कत्ल केस में अपेक्षित है। इस मामले में उसने दो अन्यों के साथ मिल कर आशीष महाराज का कत्ल किया था जिसके साथ स्थानीय ढाबा मालिकों का जायदाद सम्बन्धी विवाद था।इस सम्बन्धी उनके खिलाफ गुजरात के जिला कछ, थाना मंडवी में अपराधिक केस दर्ज है। गिंदा भी इस कत्ल केस में भगौड़ा है और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छिप कर गिरफ्तारी से बचता रहा था। गुरिन्दर ने लाडोवाल टोल प्लाजा, लुधियाना के पास बंदूक की नोक पर एक अरटीगा कार छीनी थी। उसने अपने साथी गैंगस्टर गुरजिन्दर सिंह सोनू सहित गढ़शंकर के नजदीक आम लोगों में दहशत पैदा करने के लिए गोलियाँ भी चलाईं थी। यह भी पता लगा है कि उसने नकदी के लिए कम के एक एनआरआई परिवार को बंदूक की नोक पर लूटने की योजना बनाई थी।गुरिन्दर गिंदा से इलाके के अन्य अपराधियों और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के नाजायज हथियारों के सप्लायरों के साथ उसके संबंधों के लिए पूछताछ की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Khanna Police , Khanna , Enforcement Director , RN Dhoke

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD