Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र सरकार द्वारा सीधी अदायगी संबंधी पंजाब सरकार की माँग रद्द

गेहूं की खरीद संबंधी मुद्दे पर पंजाब के मंत्रियों के समूह द्वारा पीयूष गोयल के साथ मुलाकात

 Piyush Goyal, Bharat Bhushan Ashu, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Manpreet Singh Badal, Vijay Inder Singla, Lal Singh, Direct Benefit Transfer,  DBT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नई दिल्ली , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

केंद्र सरकार ने गेहूँ खरीद संबंधी सीधी अदायगी बारे पंजाब सरकार की माँग को रद्द कर दिया है।यह जानकारी आज यहाँ गेहूँ की खरीद के दौरान सीधी अदायगी के फ़ैसले और लैंड रिकार्ड को ऑनलाईन करने बारे केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए फ़ैसलों को रद्द करवाने के लिए पंजाब के मंत्रियों के समूह द्वारा केंद्रीय खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात करने के उपरांत दी गई।इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब के खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु, वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल, विजय इंदर सिंगला के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री लाल सिंह और प्रमुख सचिव खाद्य और सिविल सप्लाई श्री के.ए.पी. सिन्हा शामिल थे।मीटिंग बारे जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ आज बहुत ही सुखद माहौल में गेहूँ की फ़सल की खरीद संबंधी चर्चा हुई।श्री आशू ने बताया कि केंद्र सरकार ने पंजाब के लैंड रिकार्ड को ऑनलाईन करने का फ़ैसला 6 महीने के लिए टाल दिया है।

उन्होंने बताया कि मीटिंग दौरान पंजाब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सीधी अदायगी ( डी.बी.टी.) लैंड रिकार्ड को ऑनलाईन करने, ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.ऐफ.), केंद्र सरकार की तरफ पंजाब के अलग अलग बकाया राशि को जल्द जारी करने और पंजाब के गोदामों में केंद्र सरकार के अनाज की जल्द ढुलाई करने बारे चर्चा की गई।श्री आशू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) की बकाया राशि जारी करने बारे कहा कि राज्य सरकार इस फंड में से पहले ख़र्च की गई राशि का हिसाब दे जिस पर पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को कहा कि वह इस संबंधी ऑडिट करवा सकते हैं क्योंकि पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास फंड का एक एक पैसा कानून अनुसार ही ख़र्च किया है इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण विकास फंड के ख़र्च संबंधी दोबारा रिपोर्ट भेज दे जिसके बाद केंद्र सरकार ग्रामीण विकास फंड की बकाया 2 फीसदी राशि जारी कर देगी।केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर पंजाब को केंद्र द्वारा जारी किये जाने वाली अलग-अलग बकाया राशियों को जल्द जारी करने का भी भरोसा दिया।आखिर में श्री आशू ने कहा नयी स्थिति के मद्देनज़र तारीख़ 9 अप्रैल 2021 को आढ़तियों के साथ मीटिंग की जायेगी और नया मकैनीजम भी तलाशा जायेगा।  

 

Tags: Piyush Goyal , Bharat Bhushan Ashu , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Manpreet Singh Badal , Vijay Inder Singla , Lal Singh , Direct Benefit Transfer , DBT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD