Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पंजाब में राजनैतिक जमावड़ों पर पाबंदी के हुक्म

उल्लंघन करने वालों पर डी.एम.ए. और महामारी एक्ट के अंतर्गत होंगे मुकदमें दर्ज

 Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Congress, Chief Minister of Punjab,Punjab Government, Government of Punjab, Punjab, COVID 19, Coronavirus, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Corona Virus Updates ,Social Distancing , COVID 19 Pandemic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Apr 2021

Last updated on: Apr 07, 2021, 00:00 IST

राज्य में कोविड मामलों की बढ़ती रफ़्तार के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को 30 अप्रैल तक राजनैतिक जमावड़ों पर पूर्ण पाबंदी लगाने के हुक्म दिए हैं और कहा है कि इसका उल्लंघन करने वाले समेत राजनैतिक नेताओं पर डी.एम.ए. और महामारी (एपीडैमिक्स) एक्ट के अंतर्गत मुकद्मे दर्ज किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने रात को 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्य़ू, जोकि अभी तक 12 जिलों तक ही सीमित था, का दायरा बढ़ाते हुए इसको पूरे राज्य में लागू करने का ऐलान किया है और इसके साथ ही अंतिम संस्कार /विवाह के समय होने वाले अंदरूनी जमावड़ों के लिए व्यक्तियों की संख्या 50 और बाहरी जमावड़ों के लिए यह संख्या 100 तक सीमित करने के भी हुक्म दिए हैं।सरकारी मुलाजिमों के लिए दफ़्तरी समय के दौरान मास्क पहनना लाजि़मी करार दिया गया है। यह नयी पाबंदियाँ पहले लगाईं गई पाबंदियाँ, जिनमें स्कूलों और शिक्षा संस्थाओं को बंद करना शामिल है, समेत 30 अप्रैल तक लागू रहेंगी। परन्तु मॉलों में स्थित दुकानों के दुकानदारों को कुछ राहत दी गई है क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा हर दुकान में किसी भी समय 10 व्यक्तियों को दाखि़ल होने की इजाज़त दी गई है जबकि पहले किसी भी मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक व्यक्तियों को दाखि़ल होने की इजाज़त नहीं थी। इसका अर्थ यह है कि किसी भी समय 20 दुकानों वाले मॉल में 200 व्यक्ति दाखि़ल हो सकते हैं।कोविड की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में पॉजि़टिविटी और मृत्यु दर में वृद्धि पर चिंता ज़ाहर की। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि पंजाब में 85 प्रतिशत से अधिक मामले यू.के. के वायरस वाले हैं जोकि ज़्यादा तेज़ी से फैलता है और ज़हरीला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास कोविड मामलों में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के अलावा अन्य कोई और रास्ता नहीं था। हालाँकि, पहले लगाईं गई पाबंदियों के कारण बीते कुछ दिनों के दौरान पॉजि़टिव मामलों की संख्या में कुछ स्थिरता आई है। उन्होंने कहा कि उनको राजनैतिक जमावड़ों पर पाबंदी लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है क्योंकि राजनैतिक दलों को ऐसे जलसे करने से मना करने के लिए उनके द्वारा की गई अपीलों को नजऱअंदाज कर दिया गया बावजूद इसके कि कांग्रेस पार्टी ने अपने तौर पर पहले ही बीते महीने इस फ़ैसले का ऐलान कर दिया था कि पार्टी द्वारा कोई भी रैली सार्वजनिक मीटिंग नहीं की जायेगी।

कुछ राजनैतिक नेताओं जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं जिन्होंने बिना सुरक्षा उपायों का ख़्याल रखे राजनैतिक रैलियों में सम्मिलन किया है, के व्यवहार पर हैरानी प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा व्यवहार करना इन नेताओं को शोभ नहीं देता। मुख्यमंत्री ने कहा, ’’आप लोगों से बीमारी के फैलाव के प्रति गंभीर होने की उम्मीद कैसे कर सकते हो यदि सीनियर राजनैतिक नेता ही इस तरह का व्यवहार करेंगे।’’ उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार को एसीं उल्लंघनाओं के प्रति सख़्त रूख अपनाना पड़ेगा और ऐसा करने वाले राजनैतिक नेताओं पर भी मामले दर्ज करने पड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और जि़ला प्रशासनों को राजनैतिक जलसा करने वालों, हिस्सा लेने वालों और राजनैतिक नेताओं के खि़लाफ़ डी.एम.ए. और महामारी एक्ट के अंतर्गत मामले दर्ज करने के हुक्म दिए और इसके साथ ही टैंट हाऊस मालिकों खि़लाफ़ भी ऐसा करने के हुक्म दिए, जोकि ऐसे ज्मावड़ों के लिए सामान मुहैया करवाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जमावड़ों के लिए स्थान मुहैया करवाने वालों को भी बक्शा नहीं जायेगा और उन पर भी मामले दर्ज करते हुए उनके द्वारा मुहैया किये गए स्थान को तीन महीनों के लिए सील कर दिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 30 अप्रैल तक किसी भी तरह के सामाजिक, संस्कृतिक या खेल जमावड़ों और इससे सम्बन्धित समागमों की इजाज़त बिल्कुल नहीं दी जायेगी। सभी सरकारी दफ्तरों में व्यक्तिगत तौर पर लोगों की शिकायतों के निपटारे पर पाबंदी लगाते हुए इस मकसद के लिए आनलाइन और वर्चुअल तरीके अपनाने पर ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी मुलाजिमों के लिए यह ज़रूरी होगा कि दफ़्तरी समय के दौरान लाजि़मी तौर पर मास्क डाल कर रखें।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि आम लोगों को भी सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं के लिए ही सरकारी दफ्तरों में जाने के लिए कहा जायेगा और सम्बन्धित विभागों के द्वारा रजिस्टरियों आदि के रोज़मर्रा के कामों के लिए मुलाकात का समय सीमित संख्या में ही दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा फि़ल्हाल के अपने कुल सामथ्र्य के 50 प्रतिशत तक ही अपनी कार्यवाही चलाएं और मैडीकल और नर्सिंग कालेजों को छोड़ कर बाकी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों के बंद रहने के हुक्म 30 अप्रैल तक कायम रहेंगे।मुख्यमंत्री ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को निर्देश दिए कि नाइट कफ्र्य़ू की सख्ती से पालना यकीनी बनाई जाये।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , COVID 19 , Coronavirus , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , COVID 19 Pandemic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD