Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रतिदिन 2 लाख व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य किया निर्धारित

स्वास्थ्य विभाग को रोज़ाना की सैंपलिंग की गति 50,000 तक पहुँचाने के लिए कहा

 Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Congress, Chief Minister of Punjab,Punjab Government, Government of Punjab, Punjab, COVID 19, Coronavirus, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Corona Virus Updates ,Social Distancing , COVID 19 Pandemic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Apr 2021

Last updated on: Apr 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब में कोविड पॉजि़टिविटी और मामलों में मृत्यु दर बीते हफ्ते क्रमवार 7.7 और 2 प्रतिशत तक पहुँच जाने के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण मुहिम में वृद्धि करते हुए प्रतिदिन 2 लाख मरीज़ों का टीकाकरण किए जाने के हुक्म दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी हिदायतें दीं कि हरेक पॉजि़टिव मरीज़ के पीछे 30 व्यक्तियों की हद तक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए और सैंपलिंग की संख्या प्रतिदिन 50,000 तक बढ़ाई जाए।कोविड मामलों में मृत्यु दर बढऩे पर चिंता ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इन मौतों के कारण उनको बहुत दुख पहुँचा है और इनमें से कई मौतें तो वक्त रहते इलाज से टाली जा सकती थीं। उन्होंने मुख्य सचिव विनी महाजन को निर्देश दिए कि एक व्यापक जन चेतना मुहिम चलाई जाए और लोगों को शुरुआती दौर में ही अस्पतालों में जाँच के लिए जाने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की भी ज़रूरत है और ज़रूरी सुविधाओं वाले मंज़ूरशुदा अस्पतालों की सूची भी सार्वजनिक कर दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हुई मौतों का ऑडिट सब जि़लों की तरफ से किया जाना चाहिए और जिन निजी संस्थानों द्वारा माहिरों के साथ सामूहिक विचार-विमर्श में हिस्सा नहीं लिया गया उनको ऐसा करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को सूचित किया गया था कि पी.जी.आई. द्वारा पंजाब के मरीज़ों को सही माध्यम के द्वारा रैफर किए जाने के बावजूद भी दाखि़ल करने से इन्कार किया जा रहा है, इस पर कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में प्रधानमंत्री के पास यह मामला उठाएंगे और उनको विनती करेंगे कि वह पी.जी.आई. को राज्य सरकार द्वारा रैफर किए गए मरीज़ों के लिए कम-से-कम 50 आई.सी.यू. बैड आरक्षित रखने के लिए निर्देश दें।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मैडीकल माहिरों के साथ साप्ताहिक कोविड समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत रोज़ाना लगभग 90,000 लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, परन्तु इसको रोज़ाना के 2 लाख लोगों तक पहुँचाने की ज़रूरत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस मुहिम को और तेज़ करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएँ, क्योंकि टीकाकरण कोरोना के फैलाव को रोकने का एकमात्र ज़रिया है।उन्होंने मुख्य सचिव को बेहतर ढंग से तैयार की गई मीडिया मुहिमों के साथ टीकाकरण सम्बन्धी लोगों में फैली अफ़वाहों का सही हल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह फिर केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि वह उन क्षेत्रों में 45 साल से कम उम्र के लोगों को टीका लगवाने की छूट दें, जिन क्षेत्रों में कोविड के पॉजि़टिव मामलों की संख्या सप्ताह में दोगुनी हो रही है। उन्होंने अपनी माँग को दोहराया कि केंद्र सरकार को 18 साल से अधिक उम्र के विद्यार्थियों, अध्यापकों, काउंसलरों, सरपंचों आदि को टीके लगाने की आज्ञा देनी चाहिए।कोविड टीकों की आपूर्ति सम्बन्धी मुख्य सचिव विनी महाजन ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार ने भरोसा दिया है कि राज्य को टीके की आपूर्ति सम्बन्धी किसी किस्म की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भरोसा दिया गया कि रोज़ाना की सैंपलिंग बढ़ाकर 50,000 की जाएगी, जिसमें 35,000 आरटीपीसीआर और 15,000 रैपिड एंटीजेन टैस्ट किए जाएंगे। उनको सूचित किया गया कि भारत सरकार की संस्थाएं जैसे कि आई.आई.एस.ई.आर., आई.एम.टैक, एम्स, पी.जी.आई. में रोज़ाना के सिफऱ् 100 सैंपल लिए जा रहे हैं, जोकि बहुत कम हैं और यह मामला केंद्र के समक्ष उठाया जा रहा है।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी जि़लों में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जा रही है और अब तक सार्वजनिक तौर पर मास्क न पहनने वाले 2.03 लाख लोगों का आरटीपीसीआर टैस्ट किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अब तक 43,000 चालान जारी किए गए हैं और 3.60 करोड़ रुपए का जुर्माना एकत्रित किया गया। इसके अलावा 206 एफआईआर दर्ज की गईं और 246 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया।टीकाकरण सम्बन्धी डी.जी.पी. ने कहा कि 77 प्रतिशत पुलिस कर्मचारियों को टीके की पहली $खुराक और 26 प्रतिशत को दूसरी $खुराक दी गई है।मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी (मैडीकल शिक्षा) और बलबीर सिद्धू (स्वास्थ्य), चिकित्सा माहिर डॉ. के.के. तलवाड़ और डॉ. राज बहादुर और प्रमुख सचिव सेहत हुसन लाल भी मौजूद थे।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , COVID 19 , Coronavirus , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , COVID 19 Pandemic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD