Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

किसानों ने भाजपा नेताओं के विरोध में मोर्चा खोला

मंत्री आर्य के आगमन का विरोध करने को किसान होंगे एकजुट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काशीपुर , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भाजपा नेताओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस विरोध के चलते किसानों ने समाज कल्याण मंत्री के आज होने वाले कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही अन्य भाजपा नेताओं को भी चेतावनी दी है जब तक तीनों कृषि कानून केंद्र नहीं होंगे, उन्हें शहर में घुसने नहीं देंगे। बीते दिनों किसान सम्मेलन में किसानों ने भाजपा नेताओं की विधानसभा में एंट्री बैन करने का ऐलान किया था। कहा जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द नहीं करेगी, तब तक किसी भी भाजपा नेता को शहर में घुसने नहीं दिया जायेगा। ऐसे में बुधवार को समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य रामराज रोड स्थित एक पैलेस में व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना मिलने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में बैठक कर मंत्री के विरोध करने की रणनीति बनाई। किसानों ने तय किया मंत्री आर्य के आगमन का विरोध करने के लिये किसान फौजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में एकजुट होंगे। यहां से रामराज रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। किसान नेता कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा किसानों का विरोध मंत्री आर्य से व्यक्तिगत नहीं है। लेकिन भाजपा के मंत्री होने के चलते किसान उनका विरोध करेंगे। विक्रमजीत गिल ने कहा सभी किसान विरोध कार्यक्रम के लिये सुबह 11 बजे एकजुट होंगे। यहां भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, विक्की रंधावा, मंजीत सिंह नरवाल, सोनू गिल, मंगा सिंह, हरविंदर सिंह, हन्नी चीमा, गगन सरना, कुलवंत सिंह, प्रवीण कंबोज, अमरजीत सिंह, रक्षपाल सिंह ढिल्लो, गुरदेव लाहोरिया, पिंदरपाल सिंह, मोनू संधू रहे।

आज होना है व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

बाजपुर। बुधवार यानी आज रामराज रोड स्थित रॉयल गार्डन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस समारोह में दोपहर 3 बजे समाज कल्याण मंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे और नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलायेंगे। बता दें नगर में नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद व्यापार मंडल का चुनाव बीते तीन मार्च को संपन्न हुआ है। इस चुनाव में गणेश राय खुल्लर को अध्यक्ष और ललित कोछड़ वायटी को महामंत्री चुना गया है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Kashipur , Uttarakhand , Kashipur News , Uttarakhand News , Farm Laws , Farmer Bills , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD