Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नाबालिक किशोरी की शादी कराने पर पिता समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

चमोली जिले की पोखरी तहसील के एक गांव में बाल विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति बस्ती की निवासी 14 वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने देहरादून के 25 साल के युवक से उसकी शादी रचा दी। वायरल वीडियो के जरिये यह मामला उजागर होने पर प्रशासन ने किशोरी के पिता और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने भी किशोरी से जानकारी हासिल कर बाल विवाह की पुष्टि की है।पोखरी तहसील के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। दरअसल, कोरोनाकाल का समय बीतने के बाद भी जब छात्रा विद्यालय नहीं आई तो शिक्षक उपेंद्र सती ने उसकी ढूंढ़-खोज की। पता चला कि उसकी शादी पिता ने कुछ रुपयों के लालच में देहरादून निवासी एक 25 वर्षीय युवक से कर दी है। शादी के कुछ दिन बाद ही तथाकथित पति ने किशोरी की पिटाई शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। शिक्षक ने पता किया तो वह अपने मायके में मिली। शिक्षक ने उसे स्कूल आने व पढ़ाई आगे जारी रखने का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली। डरी-सहमी किशोरी बड़ी मुश्किल से तैयार हुई।एक शिक्षक के वीडियो के जरिये यह मामला उजागर करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मामले में प्रशासन की टीम ने राजस्व उप निरीक्षक शशि प्रसाद डिमरी के नेतृत्व में संबंधित गांव जाकर किशोरी और उसके पिता से पूछताछ की। मामले की पुष्टि होने के बाद लड़की के पिता व देहरादून निवासी युवक के विरुद्ध पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम, बाल व्यापार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम मौके पर भेजी गई है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रभा रावत व सदस्य महानंद बिष्ट, उमाशंकर बिष्ट ने भी मौके पर पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज किए। प्रभा रावत ने बताया कि किशोरी के बयानों से बाल विवाह की पुष्टि हुई है। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।राज्य महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के निर्देश: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने मामले में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आठवीं में अध्ययनरत किशोरी की शादी का मामला उनके संज्ञान में आया है। किशोरी के साथ शादी के बाद उसकी पिटाई की बात भी सामने आई है। कहा कि घटना की गंभीरता को समझते हुए व इसकी सत्यता जांच के दायरे में लाते हुए कठोर कार्रवाई करते हुए आयोग को इससे अवगत कराया जाए।बाल आयोग की अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश: नाबालिग बालिका के परिवार वालों को पैसा देकर शादी कराने की शिकायत पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने चमोली जिलाधिकारी को 10 दिनों के भीतर जाच रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने बताया कि मंगलवार को शिकायतकर्ता इंद्गेश मैखुरी ने मेल के जरिये पत्र और एक वीडियो भेजा। उन्होंने बताया कि देहरादून में रहने वाले युवक के स्वजनों ने नाबालिग के पिता को बहला फुसलाकर व पैसे देकर अपने बेटे की शादी नाबालिग के साथ करवा दी। उषा नेगी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति से सूचना मागी तो पता चला कि युवक शराब पीकर नाबालिग बालिका की पिटाई करता है। जिसका संज्ञान लेकर चमोली जिलाधिकारी को प्रकरण की जाच के निर्देश दिए हैं।

 

Tags: Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News , Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Chamoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD