Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गाजीपुर बॉर्डर पर हुई महापंचायत में सरकार पर गरजे नरेश टिकैत

 Protest, Agitation, #TakeBackFarmLaws, #IndiaSupportFarmerProtest, Demonstration, MSP, #FarmLaws, Farm Laws, #FarmerBills, Farmer Bills, #FarmersProtest, Farmers  Protest, Bharatiya Kisan Union, BKU, APMC, Farmer Protest, #FarmerProtest, #StandWithFarmersChallenge, Farmers Stir, #FarmersStandingFirm Samyukt Kisan Morcha, Rakesh Tikait,Naresh Tikait, Ghazipur Border
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर बॉर्डर , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को तेज करते हुए किसान लगातार महापंचायत कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता नरेश टिकैत द्वारा बुलाई गई महापंचायत में किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। बॉर्डर पर हुई महापंचायत में आंदोलन को तेज करने की रणनीति तय गई, वहीं हाल ही में हुए राकेश टिकैत पर हमले पर भी चर्चा की गई।भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा, "भाजपा ओछी हरकतों से बाज आए और इस मसले को जल्द हल करे। हम कोई देश विरोधी काम नहीं कर रहे हैं। किसान हमारा परिवार है और हम आज बॉर्डर पर इनकी हौसला अफजाई करने आए हैं।"उन्होंने कहा, "यदि किसान नेता या किसान पर आंच आई तो देश की सड़कों पर किसान होगा। अलवर में हुई घटना की हम निंदा करते हैं, ये गलत है।"इस महापंचायत में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के किसान बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस पंचायत को लेकर किसान संगठनों के पदाधिकारियों को संदेश भेजा गया था। यही वजह है कि बॉर्डर पर दूर दूर तक सिर्फ किसान ही किसान नजर आए।नरेश टिकैत ने एक बार फिर मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार इन कानूनों को वापस ले और किसान को पराया न समझे। किसान बॉर्डर पर 4 महीने से अधिक समय से सड़कों पर बैठे हैं, सरकार को इनकी सुध लेनी चाहिए।महीनों पहले सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। बातचीत फिर से शुरू हो, इसके लिए किसान और सरकार दोनों तैयार हैं, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है।तीन नए खेती कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Tags: Protest , Agitation , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm Samyukt Kisan Morcha , Rakesh Tikait , Naresh Tikait , Ghazipur Border

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD