Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ : 5 जवान शहीद

 Crime News India, Police, Crime News, Raipur, Maoists, Chhattisgarh, Special Task Force, CoBRA, Commando Battalion for Resolute Action, District Reserve Guard, People
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच करीब नौ घंटे से भी अधिक समय तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान 5 जवान श्हीद हो गए जबकि सीआरपीएफ के सात जवान लापता हो गए हैं। इसी के तहत रविवार को इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस संघर्ष में 20 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल सैनिकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे अभी खतरे की स्थिति से बाहर हैं। इसी के साथ कॉर्डन सैन्य रणनीति (इलाके में घेराबंदी कर विद्रोहियों की तलाश) के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), राज्य पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक संयुक्त टीम द्वारा इलाके में तलाशी अभियान की शुरुआत की गई है।सीआरपीएफ के आईजी (ऑपरेशंस) सी. जी. अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "हमने सात लापता सीआरपीएफ के जवानों का पता लगाने के लिए आज सुबह एक नया ऑपरेशन शुरू किया है। शनिवार को रात हो जाने के चलते हमें ऑपरेशन को रोकना पड़ा था। हमने अब तक अपने दो सीआरपीएफ और तीन डीआरजी कर्मियों को खो दिया है। हालांकि, घायल होने वाले जवान अभी खतरे से बाहर हैं।"अरोड़ा ने कहा कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले सीआरपीएफ के दो जवानों में एक केंद्रीय सशस्त्र बल की इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिसॉल्यूट एक्शन) से थे और दूसरे बस्तारिया बटालियन से संबंधित थे।अभियान में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा, "शांति के विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।"उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को मैं नमन करता हूं। राष्ट्र उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।"तर्रेम थाना क्षेत्र के तेकुलागुदेम के पास घटनास्थल पर दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसी इलाके के एक घने जंगल में शनिवार दोपहर को 300 से ऊपर नक्सलियों के एक समूह के साथ गोलीबारी की घटना शुरू हुई थी। इसमें नक्सलियों को अधिक नुकसान होने की खबर है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Raipur , Maoists , Chhattisgarh , Special Task Force , CoBRA , Commando Battalion for Resolute Action , District Reserve Guard , People's Liberation Guerrilla Army , PLGA , Chhattisgarh , Bijapur , Cordon and Search Operation , Central Reserve Police Force , CRPF , C.G. Arora , Bijapur Maoist attack

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD