Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बसपा प्रत्याशी प्रशांत राय

उत्तराखण्ड में सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे : गोपाल राय

  Gopal Rai, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News, AAP Uttarakhand, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 04 Apr 2021

पिछले विधानसभा चुनाव मे बसपा प्रत्याशी रहे प्रशांत राय दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित सदस्यता अभियान के तहत प्रशांत राय को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। प्रशांत राय का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से भाजपा व कांग्रेस में भारी बेचैनी है। जिन उम्मीदों को लेकर प्रदेश की जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया व बलिदान दिए। उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद बारी बारी से प्रदेश की सत्ता में आती रही भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। निराश हो चुकी उत्तराखण्ड की जनता अब विकल्प चाहती है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में भाजपा व कांग्रेस का सशक्त विकल्प बनेगी। विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। प्रदेश में सरकार आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं जनता को उपलब्ध करायी जाएंगी। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए प्रशांत राय को पूरा सम्मान दिया जाएगा। दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार व प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से भी भाजपा सरकार में कोई बदलाव नहीं आया है। नये मुख्यमंत्री भी कन्फ्यूजन का शिकार भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाएंगे। कांग्रेस पहले ही खण्डित है। ऐसे प्रदेश की जनता में लगातार लोकप्रिय हो रही आप अपने काम के आधार पर चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रशांत राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में अगले वर्ष उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। मोदी सरकार पंूजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य प्रगति के मार्ग से पूरी तरह भटक चुका है। युवा वर्ग आप की नीतियों से प्रभावित होकर निरंतर आम आदमी पार्टी की सम्मिलित हो रहे हैं। युवा वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर सुजीत गुप्ता, पवन ठाकुर, ब्रह्म सिंह धीमान, तनुज शर्मा अम्बरीश गिरी, जफर भारती, दिनेश ओसवाल, अनूप सिंह, सुनील लोहिया, नवीन मारिया, अजीत पाल, जूना अखाड़े के म.म.डा.उमाकात, महक सिंह, पीयूष, हेमा भण्डारी, राकेश लोहट, नवीन चंचल, ममता सिंह, अर्जुन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Tags: Gopal Rai , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News , AAP Uttarakhand , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD