Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

ब्रिटेन में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाने के बाद ब्लड क्लॉटिंग से 7 लोगों की मौत

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat, Corona Outbreak, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine, The Hague, Netherlands, AstraZeneca vax
Listen to this article

5 Dariya News

लंदन , 03 Apr 2021

Last updated on: Apr 03, 2021, 00:00 IST

ब्रिटेन में 1.8 करोड़ से अधिक लोगों को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मेडिसिन ऐंड हेल्थकेयर रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा है कि ब्लड क्लॉटिग (रक्त के थक्कों) के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। हालांकि यह दुर्लभ मामले हैं और इन मौतों के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। डीपीए न्यूज एजेंसी ने एमएचआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जून राईन के हवाले से रिपोर्ट दी है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से कोविड-19 संक्रमण को रोकने में लाभ, इसकी जटिलताओं एवं जोखिम से भी अधिक है। अतएव, जब भी लोगों को टीका लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाए तो उन्हें टीका अवश्य लगवाना चाहिए। एमएचआरए ने पहले कहा था कि ब्रिटेन में 1.81 करोड़ लोगों को एस्ट्राजेनेका / ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की खुराक दी गई है और इनमें से दुर्लभ ब्लड क्लॉटिंग के 30 मामले सामने आए हैं। जेंसी ने कहा कि 24 मार्च तक मस्तिष्क शिरा घनास्त्रता (थ्रॉम्बॉसिस) और आठ अन्य प्रकार के घनास्त्रता के कुल 22 मामले सामने आए थे। इन मामलों में भी यह स्पष्ट नहीं था कि ये मामले परस्पर जुड़े हुए हैं अथवा नहीं। एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वाले रोगियों में असामान्य रक्त के थक्के के मामलों की रिपोर्ट आने के बाद कुछ राष्ट्रीय नियामकों को यह सीमित करने के लिए विवश होना पड़ा है कि किसे यह वैक्सीन लगाए जाए, अथवा किसे नहीं। उदाहरण के लिए कनाडा ने 55 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए इस वैक्सीन के उपयोग को निलंबित कर दिया है, जबकि जर्मनी ने 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए यह टीका लगाने से मना कर दिया है। दूसरी ओर, ब्रिटेन ने कहा है कि यह टीका सभी आयु वर्गों के लिए सुरक्षित है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine , The Hague , Netherlands , AstraZeneca vax

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD