Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अगर कोविड की स्थिति में एक हफ्ते के अंदर सुधार न हुआ तो और सख़्त बन्दिशें लगाई जा सकती हैं, मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2021

Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य में कोविड की स्थिति जोकि मामलों और मौतों की संख्या बढऩे से बड़े स्तर पर पहुँच गई है, में अगले हफ्ते तक सुधार न हुआ तो सख़्त बन्दिशें लगाई जाएंगी।स्वास्थ्य, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति की पुन: समीक्षा 8 अप्रैल को की जाएगी और अगर कोविड का विस्तार बेकाबू रहा तो और बन्दिशें लगाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक हफ्ते तक परिस्थितियां देखूंगा और अगर कोई सुधार न हुआ तो हमें सख़्त बन्दिशें लगानी पड़ सकती हैं।’’ तेज़ी से टीकाकरण की ज़रूरत बताते हुए ख़ासकर ऐसे स्थानों पर जहाँ 300 से अधिक केस आ रहे हैं, कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड से बुरी तरह प्रभावित जि़लों में मोहल्ला स्तर पर योग्य लोगों तक पहुँच बनाई जाए। उन्होंने साथ ही बुरी तरह से ग्रसित शहरों लुधियाना, जालंधर, मोहाली और अमृतसर में कोविड एहतियातों और प्रोटोकॉल की भी सख़्ती से पालना के आदेश दिए।राज्य की कोविड माहिरों की कमेटी के चेयरमैन डॉ. के.के. तलवाड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में बन्दिशों को और लागू करने की ज़रूरत है, जहाँ अधिक केस सामने आ रहे हैं। 

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि 19 मार्च से बिना मास्क के चलने-फिरने वाले 1.30 लाख लोगों के आर.टी.-पी.सी.आर. टैस्ट किए गए हैं, जिनमें से 391 पॉजि़टिव पाए गए।एस.ए.एस. नगर, कपूरथला, पटियाला, एस.बी.एस. नगर, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना में बहुत ज़्यादा पॉजि़टिव केस सामने आ रहे हैं, जबकि 24 मार्च 2021 को राज्य में कुल पॉजि़टिविटी 7.6 प्रतिशत था।आने-जाने वालों को आ रही परेशानी का नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोविड योद्धाओं के लिए एक घंटे के लिए रखे जाने वाले मौन काल को भी ख़त्म करने के आदेश दिए।मुख्यमंत्री ने पंजाब में कोविड के कारण उच्च मृत्यु दर पर चिंता प्रकट की, जब कि डॉ. तलवाड़ ने कहा कि राज्य में मरीज़ समय पर अस्पताल नहीं जाते और सह-रोगों की भी उच्च दर है। डॉ. तलवाड़ ने मीटिंग में बताया कि मरने वालों में से 80-85 प्रतिशत मरीज़ गंभीर बीमारियों वाले हैं।मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि सह-रोगों वालों को जल्द से जल्द अस्पताल लेजाने और घरों में एकांतवास लोगों की सख़्त निगरानी के लिए मज़बूत प्रणाली विकसित की जाए। उन्होंने एक बार फिर सभी धार्मिक और राजनीतिक नेताओं से अपील की कि राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कोविड एहतियात का उचित व्यवहार को प्रोत्साहित किया जाए।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , COVAXIN , COVISHIELD , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD