Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सहकारिता के साथ जुड़ कर किसानों की आर्थिकता में हो सकती है वृद्धि : कुलजीत सिंह नागरा

विधायक नागरा ने की बहुउद्वेश्यी सहकारी सभा अलीपुर सोढियां के चौथे लाभ वितरण समारोह में सदस्यों को बँटा लाभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहब , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

आज जबकि कृषि और ज्यादा लाभदायक व्यवसाय नहीं रही जिससे किसान अपनी आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए सहकारी सभाओं के साथ जुड़ सकते हैं जहाँ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण नाममात्र किराये पर मुहैया करवाए जा सकते हैं। ये विचार क्षेत्र के विधायक स. कुलजीत सिंह नागरा ने बहुउद्वेश्यी सहकारी सभा अलीपुर सोढियां के चौथे लाभ वितरण समारोह दौरान सदस्यों को लाभ वितरत करने से पहले समागम को संबोधन करते हुए रखे हैं। उन्होंने कि एक दूसरे की देखा- देखी हम बिना ज़रूरत के अपने खर्च बढ़ा लेते हैं जिसके चलते हमें ऋणी भी होना पड़ता है और यदि हम अपनी ज़रूरत से अधिक खर्च नहीं करते हैं तो हमें कर्ज़े से निजात मिल सकती है और हम एक मानसिक सकून देने वाली ज़िंदगी व्यतीत कर सकते हैं।स. नागरा ने कहा कि पंजाब फसलों के मंडीकरण में देश का अग्रणी राज्य है और विकास के पक्ष से भी यह ज़िला पंजाब भर में प्रथम रहा है, जो कि हम सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कई विरोधी, लोगों को गुमराह करने बेतुकी बातें पूछते हैं कि कहाँ है विकास, जबकि आज  फ़तेहगढ़ साहब के विकास पर ही 460 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा चुके हैं। यह आंकड़े अपने आप बता रहें कि विरोध करने वालों को 10 साल तक शहीदों की धरती की याद क्यों नहीं आई। 

उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास सिवाय गुमराह करने वाली ब्यानबाज़ी करने के अलावा और कोई काम नहीं है और यदि उन्होंने शहीदें की धरती फ़तेहगढ़ साहब के विकास के लिए कुछ किया है तो सामने आ कर बताएं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दशमेशपिता साहब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी की अतुल्य शहादत से जुड़ी इस धरती के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहब को जाने वाली सभी सड़कों की स्पेशल मरम्मत करवा कर उन्हें चार मार्गी बनाया गया है जिससे संगत को किसी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े।इस मौके गाँव जल्ला के सरपंच श्री दविन्दर सिंह, केसर सिंह, मीडिया इंचार्ज परमवीर सिंह, सहकारी सभा के प्रधान हरजंट सिंह, उप प्रधान स. सिमरनजोत सिंह, सीनियर उप प्रधान श्रीमत कुलविन्दर कौर, समिति मैंबर श्रीमती सुरजीत कौर, स. बरिन्दर सिंह, स. बलविन्दर सिंह, स. जगतार सिंह, स. कुलवंत सिंह, स. सुरजीत सिंह, स. अमरजीत सिंह, स. रणजोध सिंह, हरदीप सिंह, इन्दरप्रीत सिंह सानीपुर, हरमनदीप गोगी सरपंच गुरदीप सिंह मंडौर, जसवीर सिंह पूर्व प्रधान, सहकारी सभा जिला के प्रधान गुरजंट सिंह पूर्व प्रधान जसवीर सिंह, गुरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, रामवीर सिंह, अमरजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में इलाक के पंच- सरपंच और गण्मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Nagra , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD