Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कोविड-19 टीकाकरण अब सभी स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती केन्द्रों पर किया जाएगा : बलबीर सिंह सिद्धू

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोविड-19 टीका लगवाएं: स्वास्थ्य मंत्री की लोगों से अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2021

Last updated on: Mar 28, 2021, 00:00 IST

टीकाकरण मुहिम को और तेज़ करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ कहा कि अब कोविड-19 टीकाकरण सभी स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती केन्द्रों, सब सैंटरों, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक डिस्पैंसरियों में किया जाएगा।कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के लिए बिना किसी शर्त के 1 अप्रैल से सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. सिद्धू ने कहा कि अब तक तकरीबन 7 लाख आबादी का टीकाकरण किया गया है और लोगों के द्वार तक टीकाकरण सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और डिस्पैंसरियों/अस्पतालों में ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुहिम के अंतर्गत सभी गतिविधियां कोविड-19 दिशा-निर्देशों जैसे कि एक दूसरे से सामजिक दूरी बनाकर रखना, मास्क पहनना और साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता बनाए रखना आदि की पूरी तरह पालना करते हुए की जाती हैं।उन्होंने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को जल्द से जल्द दिशा-निर्देशों को लागू करने की हिदायत की गई है, जिससे ऐसे केन्द्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा सके और अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों को मुहिम के अधीन कवर किया जा सके।माहिरों के अनुसार कोविड-19 वायरस का नया स्ट्रेन तेज़ी से फैलने वाला और तीव्र है, इसलिए टीकाकरण करवाना सभी की नैतिक जि़म्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी आसानी से अपने निवास स्थान के नज़दीक टीकाकरण की सुविधा प्राप्त कर सकता है, क्योंकि सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों को टीका लगाने की हिदायत की गई है। टीके संबंधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने देश में दो कोविड-19 टीकों अर्थात कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंज़ूरी दी है और दोनों टीके सुरक्षित हैं और भारत में लगभग 40 मिलियन लोगों को टीका लगाया गया है, जबकि पंजाब में 27 मार्च तक कुल 2,96,593 हैल्थकेयर और फ्रंटलाईन वर्करों को टीके की पहली खुराक और 98,496 को दूसरी $खुराक दी गई है। उन्होंने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र और अन्य बीमारियों से पीडि़त 45 साल से अधिक उम्र के कुल 3,92,415 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में हफ़्ते के सभी दिनों के दौरान टीकाकरण किया जा रहा है और यहाँ यह पूरी तरह मुफ़्त है। प्राईवेट अस्पतालों के लिए सरकार ने टीके की हरेक खुराक के लिए अधिक से अधिक 250 रुपए फीस तय की है। कोई भी योग्य नागरिक टीकाकरण के लिए 'selfregistration.cowin.gov.in' या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्टर कर सकता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पंजाब की सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाएं क्योंकि इस घातक वायरस से लडऩे के लिए टीकाकरण सबसे कारगर हथियार है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफ़वाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए और शड्यूल के अनुसार अपना टीकाकरण करवाना चाहिए। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Congress , Punjab Congress , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD