Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

आत्मा म्यूजिक द्वारा हरियाणवी सिंगर और युथ सेंसेशन रेणुका पंवार का नया गाना 'रेल में धक्के लागे से' हुआ रिलीज।

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 26 Mar 2021

Last updated on: Mar 26, 2021, 00:00 IST

यूट्यूब पर 765 मिलियन व्यू के साथ '52 गज का दमन' गाने को मिल रही पॉप्युलैरिटी के बाद हरियाणवी सिंगर और युथ सेंसेशन रेणुका पंवार अपने नए सिंगल 'रेल में धक्के लागे से'  के साथ दोबारा दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।इस गाने में सोशल मीडिया स्टार निशा गुरगैन के साथ रेणुका पंवार और धर्मेंद्र राणा को फिचर किया गया है।  बता दें कि, निशा के इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलीयन फोलोअर्स है। निशा 20 साल की रेणुका और धर्मेंद्र राणा के साथ इस गाने में नजर आएगी। गाने को मुंबई के गाला इंवेट में शुक्रवार के दिन लॉन्च किया गया।गाने को पॉपुलर डायरेक्टर साहिल सांधू ने डायरेक्ट किया। गाने के लिरीक्स राकेश मजारिजा ने लिखा और अमन जाजी ने गाने को कम्पोस किया। 'रेल में धक्के लागे से' को आत्मा म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया।यह हरियाणवी म्यूजिक फैंस के लिए एक पैप्पी ट्रेक हैं और हर बार की तरह रेणुका गाने में बेहतरीन परफोर्मेंस देती दिख रही है।कुरैशी प्रोडक्शन और आत्मा म्यूजिक के डायरेक्टर वसिम कुरैशी ने कहा,' हम हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के साथ कोलेबोरेशन करने पर खुश हैं। रेणुका का हर गाना चार्टबस्टर रहा है। 'रेल में धक्के लागे से' एक पैप्पी ट्रेक हैं जिसे अलग तरीके से शूट किया गया। मुझे यकीन है कि, रेणुका के फैंस को यह गाना बेहद पसंद आएगा।'

रेणुका भी लॉन्च के दौरान एक्साइटेड नजर आई। रेणुका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,'मेरे फैंस ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया और मेरे गानों को पसंद किया। इस बार भी मैंने कुछ अलग पेश करने की कोशिश की है, उम्मीद है मेरे फैंस मेरी मेहनत को सराहेंगे।'वहीं निशा गुरगैन के लिए भी यह गाना दिल के बहुत करीब है, इस गाने के शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत मजा आया। निशा ने गाने पर अपने विचार रखते हुए कहा,' इस गाने में बहुत से रंग है और रेणुका ने जिस तरह से इस गाने में अपनी आवाज दी है उससे यह गाना और खूबसूरत बन गया है। और यह गाना कुछ ही समय में लिस्नर्स के दिलों को छू जाएगा।'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुरैशी प्रोडक्शन का बेहतरीन नाम है। मुंबई बेस्ड प्रोडक्शन हाउस के हेड वसिम कुरैशी और आयुब कुरैशी है। जो कि फामा, एड्युकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे  इंडस्ट्रीअलिस्ट बैकग्राउंड से भी जुड़े हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ' कुतुब मीनार' स्टारिंग करणवीर बोहरा, त्रिधा चौधरी, मिनिषा लांबा और संजय मिश्रा को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा । वहीं कुरैशी प्रोडक्शन हाउस द्वारा एमटीवी के रिएलिटी शो 'मिस्टर और मिस 7 स्टेटस' को भी प्रोड्यूस किया गया है।वसिम कुरैशी का कहना है कि, आत्मा म्यूजिक अपकमिंग सिंगर्स, म्यूजिक डायरेक्टर और लिरीसिस्ट के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है जो इंडस्ट्री में उनकी पहचान बनाने में मदद करता है। हाल ही में उन्होंने तोशी शब्बीर का गाना 'तेरी रूह' को आत्मा म्यूजिक के अंडर रिलीज किया था।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Haryanvi , Rail Mein Dhakke Laage Se , Renuka Panwar , 52 Gaj Ka Daman , Sahil Sandhu , Aatma Music , Qureshi Productions , Rakesh Majarija , Dharmendra Rana , Nisha Guragain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD