Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के डी.जी.पीज़ द्वारा क्षेत्र के गैंगस्टरों के खि़लाफ़ साझी रणनीती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2021

Last updated on: Mar 25, 2021, 00:00 IST

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पीज़) की तालमेल मीटिंग आज यहाँ पंचकुला में हुई। इस मीटिंग में इन राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों के विरुद्ध रणनीति बनाने और कार्य योजना तैयार करने संबंधी विचार-चर्चा की गई।मीटिंग के दौरान उक्त क्षेत्रों में गैंग्स्टरों की गतिविधियों के खि़लाफ़ रणनीति तैयार करने और उनकी तरफ से किए जाने वाले हत्याकांड, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली आदि अपराधों पर नकेल कसने सम्बन्धी विस्तारपुर्वक विचार-चर्चा की गई।यहाँ ऐसे उदाहरण हैं जहाँ अपराधी जेल में से सनसनीखेज़ अपराधों को अंजाम देने की साजि़श रचने और योजना बनाने में शामिल पाए गए हैं। हाल ही में सम्पत नेहरा राजस्थान में 3 व्यक्तियों की हत्या में शामिल पाया गया था, जबकि वह होशियारपुर जेल में बंद था। इसी तरह राजीव राजा ने मध्य प्रदेश से देसी हथियार खऱीदे जब वह नाभा जेल में बंद था। लॉरेंस बिशनोयी ने राजस्थान की जेल में से फरीदकोट में नौजवान कांग्रेसी नेता गुरलाल सिंह की हत्या की योजना बनाई और इसको अंजाम दिया। वह कनाडा और यूके से अपने साथियों के द्वारा जबरन वसूली सम्बन्धी कॉल करने में भी शामिल रहा है।अधिकारियों ने पंजाब और हरियाणा की अलग-अलग जेलों में बंद अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श भी किया।अधिकारियों ने हथियार एक्ट में नाजायज़ हथियारों की तस्करी और अपराधियों को हथियार सप्लाई करने में लाइसेंसशुदा हथियार डीलरों द्वारा इसका दुरुपयोग सम्बन्धी चिंता ज़ाहिर की। ऐसी रिपोर्टें सामने आईं हैं कि पंजाब के गन हाऊस मालिक एम.पी. और उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में नाजायज़ हथियार बनाने वालों को हथियार मुहैया करवा रहे हैं।कई बार ऐसी घटनाएँ सामने आईं हैं, जब अपराधी विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट बनाने के लिए नकली पहचान का प्रयोग करते पाए गए थे। फज़ऱ्ी दस्तावेज़ बनाने में शामिल ऐसे ट्रैवल एजेंटों की पहचान करने और उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करने का फ़ैसला किया गया है।इन क्षेत्रों में सक्रिय अति अपेक्षित फऱार अपराधियों की सूची बनाने और उनकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को इनाम देने का भी फ़ैसला किया गया है। नवीनतम प्रौद्यौगिकी के प्रयोग से जानकारी को असली समय पर साझा करने पर ज़ोर दिया गया। यह भी फ़ैसला किया गया कि गैंगस्टरों के खि़लाफ़ कार्यवाही की ताज़ा स्थिति सम्बन्धी अपडेट के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की साझी अंतर-राज्यीय तिमाही मीटिंगें करने का भी फ़ैसला किया गया।डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने सुझाव दिया कि क्षेत्र के सक्रिय गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए पड़ोसी राज्यों के जि़ला पुलिस मुखियों के साथ तिमाही या दो-महीनावार मीटिंग करनी चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि जेलों में से आपराधिक कार्यवाहियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों को राज्य से बाहर की जेलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।डीजीपी पंजाब ने संगठित अपराध वाले गिरोहों की गतिविधियों को रोकने के लिए महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाईजड़ क्राइम एक्ट (मकोका) जैसे कानून बनाने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।इस दौरान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ (यूटी) के पुलिस अधिकारियों ने मौजूदा समय में इस क्षेत्र में सक्रिय अलग-अलग गिरोहों सम्बन्धी जानकारी भी साझी की।  

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD