Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

नरेंद्र मोदी ने असम में वोटरों को चेताया, कांग्रेस के 'झूठ' से रहें सावधान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 21 Mar 2021

Last updated on: Mar 21, 2021, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जब कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार केंद्र और असम में थी, तब 'दोहरी उपेक्षा, दोहरा भ्रष्टाचार' था, लेकिन अब भाजपा की 'डबल इंजन सरकार' राज्य को आत्मनिर्भर बनाएगी। मोदी ने असम में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद करते हुए घोषणा की - "दूसरी बार भाजपा सरकार, दूसरी बार एनडीए सरकार और दूसरी बार डबल इंजन सरकार।"मोदी ने पूर्वी असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी के रूप में है, लेकिन कुर्सी (सरकार) हथियाने के लिए इस पार्टी ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में सांप्रदायिक ताकतों के साथ चुनावी गठबंधन किया।कांग्रेस की 'पांच गारंटी' को नकली और झूठा वादा बताते हुए उन्होंने कहा कि 50 साल से अधिक समय तक असम पर राज करने के बाद कांग्रेस पार्टी 'झूठा आश्वासन' देती है और सांप्रदायिक पार्टी के साथ गठबंधन करती है।प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस का मतलब भ्रम, अनिश्चितता, हिंसा और अलगाववाद, नाकाबंदी और आंदोलन है। कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और नकली गारंटी है। पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। केवल कुर्सियों के साथ इसकी दोस्ती है।"कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वरिष्ठ केंद्रीय व राज्य के नेताओं के साथ शनिवार को गुवाहाटी में चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर पांच गारंटी का वादा किया।इन 'पांच गारंटी' में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) की प्रक्रिया को फिर से शुरू करना, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को रद्द करना, चाय बागान श्रमिकों को 365 रुपये दिहाड़ी देना, पांच साल में पांच लाख रोजगार, गृहिणियों को 2,000 रुपये प्रति माह भत्ता और प्रति घर 200 यूनिट मुफ्त बिजली शामिल है।बहरहाल, प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की गैस और तेल परियोजनाओं के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। वाहनों के लिए सीएनजी और हजारों घरों में खाना पकाने के लिए पीएनजी के लिए परियोजनाएं अभी चल रही हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बांस से, इथेनॉल (एक ऑर्गेनिक केमिकल कम्पाउंड) असम में उत्पादित किया जाएगा। ब्रिटिश काल से ही बांस को पेड़ की श्रेणी में रखा गया था। 70 वर्षों के बाद बांस आधारित उद्योगों, पौधारोपण, बांस के मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने के लिए कानून में संशोधन किया गया है, ताकि बांस से हजारों आइटम बनाने वाले हजारों कारीगरों को सशक्त बनाया जा सके।चुनावों के बाद असम में लाखों चाय बागान श्रमिकों को चौतरफा लाभ देने का वादा करते हुए मोदी ने कहा कि 2016 में सत्ता में आने के बाद राज्य में भाजपा सरकार ने दो बार चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि की, जबकि इस साल के केंद्रीय बजट में चाय बागान श्रमिकों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की गई।

 

Tags: Narendra Modi Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Guwahati , Assam , Bokakhat , Golaghat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD