Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में प्राईवेट प्ले स्कूलों और क्रैच्चों की रजिस्ट्रेशन जरूरी : अरुणा चौधरी

निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने के लिए ई.सी.सी.ई. कौंसिल ने एन.सी.पी.सी.आर. के रेगुलेटरी दिशा-निर्देश अपनाए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2021

Last updated on: Mar 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब ने बाल अधिकारों की सुरक्षा संबंधी राष्ट्रीय आयोग (एन.सी.पी.सी.आर.) के रेगुलेटरी दिशा-निर्देशों को अपनाते हुये राज्य में चल रहे प्राईवेट प्ले स्कूलों और क्रैच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दी है। इस सम्बन्धी फैसला सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने स्टेट अर्ली चाईल्डहुड्ड केयर एंड ऐजुकेशन (ई.सी.सी.ई.) कौंसिल की एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये लिया।श्रीमती चौधरी ने कहा राज्य भर में चल रहे प्राईवेट प्ले स्कूलों के निरीक्षण के लिए समय-समय पर निगरानी वाली प्रणाली की महत्वपूर्ण जरूरत है जिससे छोटे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘इसलिए प्राईवेट प्ले स्कूलों और क्रैच्चों को नियमित करने के लिए बाल अधिकारों की सुरक्षा संबंधी राष्ट्रीय आयोग(एन.सी.पी.सी.आर.) के रेगुलेटरी दिशा-निर्देशों को सही अर्थों में अपनाने का फैसला ई.सी.सी.ई. कौंसिल की मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया है।’ उन्होंने आगे कहा कि अब रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी प्ले स्कूल या क्रैच्च को काम करने की अनुमति नहीं होगी।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन दिशा-निर्देशों की पालना करते हुये राज्य स्तर पर इन संस्थाओं में एक समर्पित पोर्टल पर डाटा बैंक बनाया जायेगा और कोर्स में एकरूपता यकीनी बनाई जाऐगी, जिसका फैसला कौंसिल करेगी और इसको राज्य भर में लागू किया जायेगा।कोविड महामारी के इन मुश्किल समय के दौरान बच्चों और महिलाओं को मनोवैज्ञानिक सलाह देने की जरूरत पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों के द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम आगे भी जारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय संस्थाओं के मतदान में 50 प्रतिशत आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण को यकीनी बना कर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए की गई पहलकदमियों पर रौशनी डाली। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से हर आयु की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा भी दी गई है।मीटिंग में अन्यों के अलावा चेयरमैन पंजाब राज बाल अधिकार सुरक्षा आयोग रजिन्दर सिंह, प्रमुख सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवास्तव, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार, अतिरिक्त सचिव (वित्त) सुरिन्दर कौर वड़ैच, डायरैक्टर-कम-विशेष सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विपुल उज्जवल, संयुक्त सचिव विम्मी भुल्लर, डायरैक्टर परिवार कल्याण डा. अंदेश कंग, डायरैक्टर योजना राजवंत कौर, सहायक डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. सुखदीप कौर, पीएयू से डा. दीपिका विज, डिप्टी डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा रुपिन्दर कौर, डी.पी.ओज़ ए.एस. भुल्लर और सुखदीप सिंह और सहायक प्रोफैसर मेजर नीलम के. भी मौजूद थे।  

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD