Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा एस.ए.एस. नगर में पुलिस स्टेशन, सांझशक्ति हैल्पडैस्क का उद्घाटन

154 सी.सी.टी.वी कैमरे एस.ए.एस. नगर के ग्रामीण क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रखेंगे नजऱ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 12 Mar 2021

Last updated on: Mar 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब के बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग नागरिक लोक-समर्थकी पहुँच के अंतर्गत अब आसानी से पुलिस के पास अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं, क्योंकि पंजाब पुलिस द्वारा राज्य भर के पुलिस थानों के पास के समूचे सांझ केन्द्रों में ‘सांझशक्ति हैल्पडैस्क’ स्थापित किए गए हैं। इस बात का प्रगटावा करते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब दिनकर गुप्ता ने आज एस.ए.एस. नगर में पुलिस स्टेशन $फेज़ 11 की इमारत और सांझ केंद्र में नए ‘सांझशक्ति हैल्पडैस्क’ समेत कई प्रतिष्ठित प्रोजैक्टों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्गों के लिए सुरक्षित और उपयुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए विशेष ज़ोर दिया जा रहा है, जिससे वह अपनी शिकायतें और चिंताओं को बिना किसी झिझक के पुलिस के साथ साझा कर सकें। इस मौके पर डीजीपी के साथ पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीपीएचसी) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर एम.के. तिवाड़ी आईपीएस भी मौजूद थे।जि़क्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए पंजाब पुलिस की सांझशक्ति हैल्पडैस्क पर ‘181’ ग़ैर-एमरजैंसी हेल्पलाइन की शुरूआत की गई थी।डीजीपी ने रुरल सीसीटीवी प्रोजैक्ट का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन भी किया, जिसके अंतर्गत जि़ले के ग्रामीण क्षेत्र में महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों पर अपराध की पहचान और नागरिकों की सुरक्षा के लिए 1 करोड़ रुपए की लागत के साथ 154 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन प्रोजैक्टों के उद्घाटन के उपरांत श्री गुप्ता ने 14 पुलिस अधिकारियों, जिन्होंने पंजाब पुलिस महिला मित्र (पीपीएम) पोर्टल पर अधिक से अधिक शिकायतें दर्ज की हैं, को प्रशंसा पत्र सौंपे। उन्होंने इस दौरान 7 पुलिस मुलाजि़मों के बच्चों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने खेल और शैक्षिक क्षेत्र में नाम कमाया है और इसके साथ ही उनकी तरफ से सहायक स्टाफ को बड़ी सेवाएं निभाने के लिए भी सम्मानित किया गया।डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा 2 करोड़ रुपए की लागत के साथ एक एकड़ ज़मीन में स्थापित नए थाने की इमारत का दौरा करते हुए कहा कि इस दो मंजि़ला थाने में ग्राउंड फ्लोर पर एसएचओ रूम, मुंशी कक्ष, लॉक अप, आर्मरी, मालखाना और आम लोगों के लिए वेटिंग एरिया जबकि पहली मंजिल पर डाइनिंग/रसोई की सुविधा के अलावा एन.जी.ओज़ के बैरक समेत आई.ओज़ के कमरे और रिहायशी क्षेत्र भी हैं।उन्होंने नए बने पुलिस थानों के लिए वॉटर कूलर, वॉटर फि़ल्टर, रेफ्रीजरेटर आदि ज़रूरी चीज़ें भी दीं।डीजीपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर किरायेदार की पहचान और संदिग्ध की पहचान के लिए एक नवीनतम और आधुनिक सॉफ्टवेयर लॉन्च करने के लिए एस.ए.एस. नगर पुलिस की सराहना की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) सतीन्दर सिंह को इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए कहा, जिससे यहाँ किराए की रिहायशों में रहने वाले लोग अपने आप को आसानी से रजिस्टर करवा सकें।इस दौरान ए.डी.जी.पी. कम्युनिटी अफेअर्ज़ डिविजऩ और महिला एवं बाल मामले गुरप्रीत कौर दिओ ने सोहाना में चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस थाने का उद्घाटन भी किया। यह पंजाब पुलिस द्वारा एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के साथ साझी पहलकदमी के ज़रिये खोला गया ऐसा दूसरा पुलिस थाना है। एडीजीपी दो ने बताया ऐसा पहला थाना जुलाई 2020 से फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिन्दगढ़ में सफलतापूर्वक चल रहा है। ए.डी.जी.पी. दो ने बताया इन थानों का मंतव्य पुलिस थानों में आने वाले बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।इस मौके पर बाल कल्याण समिति एस.ए.एस. नगर के चेयरमैन और मैंबर, जि़ला और सैशन जज (सेवा मुक्त) जगरूप सिंह और एन.जी.ओ बचपन बचाओ आंदोलन के नुमायंदे भी मौजूद थे।

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD