Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं के कम्युनिटी रेडियो ने ''पंजाब की बेटियां'' कार्यक्रम का किया आयोजन

महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर हुई महत्त्वपूर्ण चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 12 Mar 2021

Last updated on: Mar 12, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं के कम्युनिटी रेडियो 'रेडियो पंजाब 90.o' द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित 'पंजाब की बेटियां' विषय से साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस दौरान दैनिक गतिविधियों में महिलाओं की चिंताओं, उनके अधिकारों तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान कानून, चिकित्सा, मनोविज्ञान तथा मनोरंजन क्षेत्र की प्रख्यात हस्तियों ने महिलाओं के अधिकारों और उनके स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा कर महिला वर्ग का मार्गदर्शन किया, जिनमें एडवोकेट डॉ. गीतांजलि बाली, मैक्स अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. विक्रम लाहोरिया, मनोचिकित्सक डॉ. श्वेता गुप्ता, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, डीएसडब्ल्यू विभाग की मनोवैज्ञानिक डॉ. नवनीत सिद्धू तथा मिसेज इंडिया लीगेसी-2020 की विनर और मिसेज इंडिया-2021 की रनरअप आरती चांगरा शामिल रहीं।इस अवसर पर महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में बात करते हुए एडवोकेट गितांजली बाली ने कहा कि बेटी, बहू या सास यानी प्रत्येक महिला को घरेलू हिंसा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अधिकार है, वहीं विरासती अधिकार समझ कर संपत्ति पाने के बाद बच्चे माता-पिता को दुत्कारना शुरू कर देते हैं, तो ऐसी स्थिति में माता-पिता के पास अधिकार है कि वे अपनी संपत्ति वापिस पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा 25-30 साल होती है, ऐसे में तलाकशुदा महिलाओं को आयुसीमा में छूट दी जानी चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू विभाग की मनोवैज्ञानिक डॉ. नवनीत सिद्धू ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और उनकी चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद से प्यार करना चाहिए और स्वस्थ जीवन के लिए कुछ समय अपनेआप को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में हर कोई अलग है और प्रत्येक व्यक्ति में एक अलग हुनर व कौशल है और अपनी इसी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ना आवश्यक है। 

वहीं सोशल मीडिया के कारण वास्तविकता से कटते समाज को सुखी व प्रसन्न रहने के लिए इसके प्रयोग को कम करने की हिदायत दी।इस अवसर पर, आरती चांगरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए कहा कि परिवार तथा समाज का सहयोग मिलने से ही महिलाएं सफल व्यक्तित्व के रूप में उभर रही हैं। महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं बचपन से ही प्रत्येक चीज़ व परिस्थिति को भलीपूर्वक संभालने का हुनर रखती हैं और इसीलिए परिवार तथा काम में सामंजस्य बैठाने में सफल रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर तथा सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए॥रेडियो पंजाब के प्रमुख कार्यक्रम फिट गल्लां, हिट गाने के दौरान लोगों के साथ बातचीत करते हुएए मैक्स अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. विक्रम लाहौरिया ने न केवल त्वचा की सफाई के बारे में जागरूकता फैलाई, बल्कि त्वचा के बारे में कुछ गलत धारणाओं को भी दूर किया। होली के त्योहार के मद्देनजर विशेष सुझाव देते हुए, डॉ. विक्रम ने कहा कि हमें रासायनिक रंगों से परहेज करते हुए ऑग्रेनिक रंगों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ जीवन और आकर्षक त्वचा के लिए नियमित व्यायाम, गुणवत्तापूर्ण भोजन, हरी सब्जियां, सूखे मेवे और सही उत्पादों के चयन को रामबाण बताया। उन्होंने कहा कि गर्मियों में तेज धूप के कारण शुष्क त्वचा की देखभाल के लिए चाय, कॉफी और गर्म मसालेदार भोजन का सेवन कम करना चाहिए तथा अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अतिरिक्त सनस्क्रीन का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।इसके अतिरिक्त श्वेता गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हमेशा अपने परिवार और काम को प्राथमिकता में रखती हैं तथा स्वयं की अवहेलना करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में परिवार के दूसरे सदस्यों को महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 में से 7 लड़कियां पॉलिसिस्टिक ओवेरियन डिज़ीज से पीड़ित पाई जा रही हैं तथा इससे बचने के लिए हमें स्वस्थ आहार प्रणाली तथा रोजाना व्यायाम करना चाहिए, वहीं तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रेगनेंसी में जंग फूड खाने से परहेज़ करते हुए मौसमी फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD