Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने लुधियाना के अंतर-राज्यीय सैक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

गिरोह की मुखिया महिला सहित 10 लड़कियाँ गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Mar 2021

Last updated on: Mar 06, 2021, 00:00 IST

सुबह तडक़े किये गए एक ऑपरेशन के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने शनिवार को लुधियाना में सक्रिय अंतर-राज्यीय सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्यवाही के दौरान पहले से ज़मानत पर चल रिहा गिरोह की मुखिया महिला, 10 लड़कियों समेत 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला कोविड के दौरान जरूरतमंद बेरोजग़ार लड़कियों को देह-व्यापार के धंधे में धकेलती थी।देह व्यापार में शामिल ये लड़कियाँ नेपाल, केरला, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और अमृतसर की रहने वाली हैं और आगे की जांच जारी है।इस कार्यवाही का नेतृत्व ए.डी.सी.पी. लुधियाना रुपिन्दर कौर सरां ने की। एडीसीपी ने बताया बताया कि दोषियों के पास पाबन्दीशुदा नशीले पदार्थों ईटीजोलम और ऐसकीटलोपरम ऑकज़लेट की गोलियाँ भी बरामद की गई हैं जिनको डॉक्टर की इजाज़त के बगैर इस्तेमाल करने पर पाबंदी है और सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए दोषियों से पूछताछ की जा रही है।सरां ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान दूसरे शहरों में भी इसी तरह के गुर्गों के नाम सामने आए हैं जिनमें मुख्य दोषी और सम्बन्धित लड़कियाँ एक दूसरे के संपर्क में थे। उन्होंने आगे कहा कि इन सभी पक्षों की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।ऐटीजोलम और ऐसकीटलोपराम ऑकज़लेट की 20 गोलियों के अलावा स्पनिशे फ्लिग सैक्स ड्रॉप्स के 5 पीस भी ज़ब्त किये गए। मौके से 7 मोबाइल फ़ोन, 28 पैकेट कंडोम के अलावा 3630 रुपए की नकदी और दो शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने ए.डी.सी.पी लुधियाना-4 रुपिन्दर कौर सरां के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की थी, जिसके मैंबर एसएचओ मुहम्मद जमील थे। इस मामले में थाना टिब्बा में इम्मोरल ट्रैफिक़ प्रीवेंशन एक्ट 1956 की धारा 3, 4 और 5 के अंतर्गत मुकद्मा नंबर 46, तारीख़ 6-03-2021, दर्ज किया गया है।उक्त छापेमारी संबंधी जानकारी देते हुए एडीसीपी रुपिन्दर कौर सरां ने बताया कि दोषी द्वारा चलाए जा रहे देह व्यापार की गतिविधियों बारे एक सूचना मिली थी और उसकी हरकतों पर तीखी नजऱ रखी जा रही थी। मुख्य दोषी की पहचान मनजीत कौर उर्फ पम्मी आंटी के तौर पर हुई है जो गली नंबर 10 न्यू सुभाष नगर की निवासी है और उसे साल 2018 में थाना जोधेवाल में दर्ज इसी तरह के एक अन्य केस में गिरफ्तार भी किया गया था। छापेमारी के दौरान सम्बन्धित घर से तीन और व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया जो ग्राहक के तौर पर वहाँ आए थे।उक्त महिला (गिरोह की मुखिया) अब ज़मानत पर रिहा थी और केवल नौजवान जरूरतमंद लड़कियों को बहला-फुसला कर देह व्यापार के धंधे में धकेल कर अपने घर से गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी। बता दें कि कोविड के संकटकाली दौर में उक्त महिला जरूरतमंद, बेरोजग़ार लड़कियों को धोखे से बहला-फुसला कर देह व्यापार में लगाती थी। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में से एक दिल्ली की लडक़ी शामिल है जो कोविड दौरान अपने रिश्तेदार से लिया कजऱ् वापस नहीं लौटा सकी थी, जबकि शहर के गुरूद्वारे में से ढूँढी एक और लडक़ी को नौकरी देने का झाँसा देकर इस धंधे में लाया गया। सरां ने आगे बताया कि ये लड़कियाँ अपने पारिवारिक सदस्यों को बतातीं थीं कि वे किसी फैक्ट्री में काम करती हैं या विवाह की पार्टियों में परफॉर्म करती हैं।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Rupinder Kaur Sran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD