Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अरुणा चौधरी द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों के खाली पद भरने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Mar 2021

Last updated on: Mar 02, 2021, 00:00 IST

पंजाब की आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियनों की लम्बे समय से चली आ रही माँग को स्वीकार करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के आदेश दिए हैं। ये पद भरने सम्बन्धी जि़ला प्रोग्राम अधिकारियों (डी.पी.ओज़) को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं।पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियनों के साथ मीटिंग के दौरान श्रीमती चौधरी ने अधिकारियों को तुरंत आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों के खाली पद भरने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे विभागों से सम्बन्धित जायज़ माँगें भी उचित ढंग से उठाई जाएंगी और इनका हल किया जायेगा। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि वित्त विभाग से सम्बन्धित माँगों के जल्द निपटारे के लिए वह निजी तौर पर यह मामला वित्त मंत्री के समक्ष उठाएंगी।आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3 से 6 साल के बच्चों को दाखि़ल करने सम्बन्धी मामले बारे भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला स्कूल शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया जायेगा। उन्होंने यूनियनों के नुमायंदों को महिला दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर मीटिंग में दूसरों के अलावा निदेशक-कम-विशेष सचिव श्री विपुल उज्जवल, संयुक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर, डिप्टी डायरैक्टर श्रीमती रुपिन्दर कौर और आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियनों के नुमायंदे श्रीमती हरगोबिन्द कौर, श्रीमती ऊषा रानी, श्रीमती सुभाष रानी, श्रीमती शिन्दरपाल कौर और श्रीमती सरोज छप्पड़ीवाला शामिल थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD